आवाज़: विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे संयुक्त विपक्षी दल एवं जनसंगठन

आवाज़: विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे संयुक्त विपक्षी दल एवं जनसंगठन
Spread the love

 

देहरादून। संयुक्त विपक्षी दल एवं जनसंगठन बेरोजगारों के मुद्दे पर व पुलिस दमन के खिलाफ 20 फरवरी, सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय आज दीनदयाल पार्क में आयोजित प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। प्रदर्शन दीनदयाल पार्क से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा, जहाँ जिलाधिकारी को निम्नलिखित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।

(1) बेरोजगारों की सभी न्यायोचित मांगों को पूरा किया जाए।
(2) पुलिस दमन समाप्त हो तथा झूठे मुकदमे वापस हों।
(3 )दोषी पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो, जिनमें एसएसपी देहरादून एवं एसडीएम सदर आदि प्रमुख हैं।
(4) यूकेएसएसएससी अध्यक्ष को हटाया जाए।
(5) भर्ती धाधंलियों की सीबीआई जांच हो।
(6) धारा 144 को तत्काल हटाया जाए।


इस अवसर पर इंसानियत मंच के रवि चोपड़ा, डाक्टर उमा भट्ट, महिला मंच की निर्मला बिष्ट, इन्दु नौडियाल व दमयंती नेगी जनवादी महिला समिति, कुसुमलता अभिभावक संघ, जगदीश कुकरेती कर्मचारी संघ, सुरेंद्र सिंह सजवाण व अमर बहादुर शाही किसान सभा,जयकृत कडवाल पीपुल्स फोरम, एडवोकेट प्रेम सिंह दानू , नितिन, शैलेंद्र एसएफआई, विजय भट्ट, उमा भट्ट कमलेश, इन्द्रेश नौटियाल पीएसएम, सतीश धौलाखंडी जनसंवाद, त्रिलोचन भट्ट सामाजिक सरोकार,नवनीत गुसांई व वालेश बवानिया आरयूपी, मोहन नेगी पहाड़ी पार्टी, हरजिंदर सिंह जेडीएस, राजेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र पुरोहित व अनंत आकाश सीपीएम, गिरधर पंडित, हरिओम पाली पुंडीर सीपीआई,अतुल शर्मा सपा, लेखराज व रविन्द्र नौडियाल सीटू अशोक शर्मा एटक आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक समापन से पहले जनगीत की प्रस्तुति की गई।

Parvatanchal