यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटालाःआरोपियों की जमानत याचिका .खारिज करने की अपील करेगी एसटीएफ

यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटालाःआरोपियों की जमानत याचिका .खारिज करने की अपील करेगी एसटीएफ
Spread the love

देहरादून। यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले के आरोपियों को जमानत मिलने पर एसटीएफ उच्च न्यायालय में उनकी जमानत खारिज करने के लिए अपील करेगी।
आज यहां पुलिस मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले से सम्बन्धित प्रकरणो मे जमानत हुये आरोपियों की जमानत निरस्त कराने हेतु एसटीएफ उच्च न्यायालय में अपील करेगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा वर्ष 2016 में हुई धाधंली के संबंध में सर्तकता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी जांच उत्तराखण्ड शासन के आदेश से वर्तमान में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा की जा रही है। उक्त अभियोग में अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के बावजूद भी हाकम सिंह एवं संजीव चौहान की जमानत अपर जिला एवं सत्र न्यायालय देहरादून द्वारा दिनांक 30 जनवरी को स्वीकृत की गयी है। उल्लेखनीय है कि अन्य पंजीकृत अभियोगों में जमानत निरस्त होने के कारण आरोपी जेल में ही रहेंगे। इनकी जमानत खारिज करने के लिए उच्च न्यायालय से अपील की जायेगी।

Parvatanchal