हादसा: अल सुबह पिकअप के खाई में गिर जाने से एक की मौत,एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हादसा: अल सुबह पिकअप के खाई में गिर जाने से एक की मौत,एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Spread the love

 

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के गुलाबघाटी के समीप पिकअप वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने 1 घंटे के कड़ी रेस्क्यू के बाद घायल और मृतकों खाई से बाहर निकाला।। मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार अलसुबह सुबह करीब 3 बजे नैनीताल से हल्द्वानी आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गुलाब घाटी के पास पहाड़ से खाई में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस और अग्निशमन की टीम ने दोनों घायलों को बाहर निकाला, जहां एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जा रहा कि मृतक व्यक्ति ज्योलीकोट से लिफ्ट लेकर पिकअप वाहन में बैठा था। मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भेजा गया है। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि मृतक की शिनाख्त ज्योलीकोट निवासी के रूप में हुई है । घटना तड़के सुबह की है। प्रथम दृष्टया हो सकता है कि चालक को नींद की झपकी आई हो जिससे पिकअप वाहन खाई में गिर गई हो। पिकअप वाहन हल्द्वानी का बताया जा रहा है जो सरिया सीमेंट ढोने का काम करता है।

Parvatanchal