शिकंजा: अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दबोचे दो शराब तस्कर, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी
हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। चोरगलिया थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान दौला बाजपुर के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 34 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर अमित कुमार, निवासी ग्राम दौलाबाजपुर, चोरगलिया को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा हरप्रीत सिंह उर्फ कुक्कू, निवासी ग्राम रूपपुर, पोस्ट दौलतपुर, चोरगलिया को भी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 33 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुए। पुलिस ने तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

