शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

मेष –
विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा। किसी भी क्षेत्र से संबंधित फैसला लेते समय अच्छे से विचार विमर्श जरूर करें। इससे आपको और सफलता मिलेगी।
कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। बढ़ते खर्चे भी परेशान कर सकते हैं। तनाव में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें, कि बाद में पछताना पड़े। संतान के मनोबल को बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है । कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बीमा, शेयर्स आदि जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और इनकम भी बढ़ सकती है। परिवार जनों के बीच सामंजस्य रहेगा व घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। खांसी-जुखाम, बुखार जैसी समस्या बढ़ेगी। लापरवाही ना बरतें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना उचित रहेगा।
वृष –
पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक तथा व्यावसायिक जिम्मेदारियां भी निभाने में सक्षम रहेंगे। इस समय व्यक्तिगत निर्णय लेने जा रहे हैं तो देर ना करें। ऐसा करना आपके लिए सुखदायी रहेगा। यह समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न ना हो। व्यवसाय संबंधी आपकी कोई कार्यप्रणाली फायदेमंद रहेगी। इसका उत्तम परिणाम हासिल होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है। लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध ठीक बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा व्यसनों से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
मिथुन –
ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार के लोगों की हर छोटी-मोटी जरूरत पूरा करने में आपको आनंद मिलेगा। ध्यान रखें कि जल्दबाजी और लापरवाही से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। कुछ विरोधी हावी होंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जल्दबाजी और लापरवाही से नुकसान हो सकता है। संतान का अड़ियल रवैया आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। धैर्य और संयम से काम लें। कारोबारी मामले आपकी सूझबूझ से बेहतर होंगे। ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं पर फिर से विचार करना जरूरी है। इस समय पैसा लगाते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ध्यान रखें। सकारात्मक वातावरण रहेगा लेकिन लापरवाही बिल्कुल ना करें। संयमित दिनचर्या रखेंगे तो सेहतमंद रहेंगे।
कर्क –
सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सोसायटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आलस्य और लापरवाही अपने रूटीन में शामिल न होने दें। अपनी आदतों पर काबू रखना है। अपने निजी कामों में किसी बाहरी इंसान का दखल नुकसानदायक हो सकता है। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर फिर से विचार करना जरूरी है। व्यावसायिक स्थल पर कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। इसलिए आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी प्रमोशन भी संभव है।
घर में मंगलमय वातावरण रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
असंतुलित खानपान के कारण पेट खराब हो सकता है। भोजन में मौसमी चीजों को ही शामिल करें।
सिंह –
भूमि संबंधी कामों में निवेश करने की प्लानिंग चल रही है, तो उस पर काम करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखें। आपकी लापरवाही और आलस्य के कारण पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकती है। पारिवारिक विघटन जैसी स्थिति को रोकने का प्रयास करें। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें रहेंगी। बेहतर होगा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। फाइनेंस संबंधित कोई समस्या आज हल हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल काम के लिए दूर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्यों में आपसी सामंजस्य रहेगा। एलर्जी व खांसी जुकाम जैसी परेशानियां हावी रहेंगी। लापरवाही न करें। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना अति आवश्यक है।
कन्या –
घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से निभाएंगे। कीमती चीज की खरीदारी हो सकती है। कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भावनात्मक रूप से बहुत ही मजबूत महसूस करेंगे। किसी बनते हुए काम में रुकावट आने से कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। धैर्य और संयम रखें। उचित समय का इंतजार करें। युवाओं को अपने करियर के प्रति उदासीन रहना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर समझौता न करें और न ही किसी पर भरोसा करें। सरकारी मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोग अपनी किसी लापरवाही की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के बाद परिवार वालों के साथ समय बिताना आपकी थकान उतार देगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पॉल्यूशन और वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं।
तुला –
आपका आत्मविश्वास और जोश आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है तो वास्तु के अनुरूप कराएं तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा। आज मन में कुछ विचलित विचार उत्पन्न हो सकते हैं। विचारों में भी संकीर्णता आने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है इसके लिए अपने स्वभाव को संयमित रखना अति आवश्यक है। अत्यधिक खर्चे भी परेशान कर सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर अपने कार्यो तथा योजनाओं को किसी से भी शेयर ना करें, क्योंकि दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम में रुकावट डाल सकता है। साथ ही जोखिम भरे कामों से दूर रहें। ऑफिशियल कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। जीवनसाथी और परिवार वालों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। अपने खान-पान को संयमित रखें क्योंकि भारी खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
वृश्चिक –
दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। अपने किसी भी फोन कॉल आदि को नजरअंदाज ना करें। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। अन्य कार्यों के साथ-साथ आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारू रूप से हल होंगे। किसी भी योजना को बनाते समय दूसरों के निर्णय को ज्यादा प्राथमिकता ना दें। अन्यथा आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति भी बनने की आशंका है। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार आने की उम्मीद नहीं है। धैर्य और संयम से आप व्यवस्था उचित रखने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या आलस ना करें।जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। गरिष्ठ और ऑइली खाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।
धनु –
अनुकूल समय है। आपको अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं की शॉपिंग करने में खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में प्रसन्नता और उमंग भरा माहौल रहेगा। अपनी वस्तुओं को खुद ही संभालें, लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी के साथ भी बातचीत करते समय अनुचित शब्दों के प्रयोग करने से वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। अभी निर्णय लेने में भी कुछ डांवाडोल जैसी स्थिति रहेगी।
कारोबारी मामलों में बाहरी कामों पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने कार्यस्थल पर ही समय लगाएं। फोन, मीडिया जैसी गतिविधियो के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोगात्मक व्यवहार करें। घर में सुख और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
मौसम के विपरीत खानपान में दिलचस्पी ना रखें। नजला-जुकाम जैसी एलर्जी से परेशान रहेंगे। लापरवाही ना बरतें।
मकर –
किसी भी काम को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर रहेगा तथा समय खुशनुमा और मनोरंजन पूर्ण व्यतीत होगा। व्यस्तता भरी दिनचर्या की थकान भी दूर होगी। पारिवारिक मतभेद किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता में सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग आजकल अपने लक्ष्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से वह अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने काम पर ध्यान दें। व्यवसाय संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। अपनी मनोवृत्ति सकारात्मक बनाकर रखें और उत्तम प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। सेहत का भी ध्यान रखें।
कुंभ –
सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा और अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज निपट सकते हैं। गैर जरूरी खर्चे परेशान करेंगे, इसलिए संतुलन बनाकर रखें। छोटी से छोटी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बनेगी। इसलिए व्यर्थ की बातों में ध्यान ना दें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। व्यवसाय में अभी समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ कुछ मनमुटाव की आशंका है। इस समय पति-पत्नी आपस में उचित सामंजस्य बनाकर रखें तथा किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
मीन –
दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतरीन रहेगी। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। नए संपर्कों के माध्यम से कुछ बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी और फायदेमंद भी रहेंगी। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय जल्दबाजी न करें। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें, क्योंकि निवेश संबंधी मामलों में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना करेंगे। सावधान रहें।
बिजनेस संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। वरिष्ठ लोगों द्वारा आपको उचित सलाह तथा सुझाव भी मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को कोई दूरदराज की ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य संबंध मधुर बनेंगे, लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स आपके घर की सुख-शांति को प्रभावित कर सकते हैं। वर्तमान सर्दी की वजह से जोड़ों तथा घुटनों का दर्द परेशान करेगा। लाइफस्टाइल ठीक रखें तथा फिजियोथैरेपी जरूर करवाएं।

