पूर्वानुमान: उत्तराखंड में फिर करवट ले सकता है मौसम, अगले तीन दिनों में कई जगहों पर बारिश व बर्फबारी के आसार

पूर्वानुमान: उत्तराखंड में फिर करवट ले सकता है मौसम, अगले तीन दिनों में कई जगहों पर बारिश व बर्फबारी के आसार
Spread the love

 

देहरादून। सर्दी के आगोश में ठिठुरते उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिन कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बताया गया है कि  तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जोशीमठ आपदा के बीच बारिश- बर्फबारी की संभावना को देखते हुए लोगों के साथ-साथ शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

मंगलवार को सुबह से प्रदेश में कई जगह बादल और कोहरा छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की धूप खिली रही। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बुधवार और गुरुवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। निदेशक सिंह के अनुसार, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी होने की आशंका है। ऐसे में शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। परेशान करने वाली बात यह है कि जोशीमठ आपदा के बीच अगर पहाड़ों पर बारिश या बर्फबारी होती है तो रेस्क्यू में परेशानी आ सकती है और चमोली में तेज बारिश हुई तो रेस्क्यू कार्य भी बाधित हो सकता है।

Parvatanchal