मीडिया: वरिष्ठ पत्रकार अजय राणा उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित, महासचिव पद पर विकास गुसाईं ने जीता चुनाव

मीडिया: वरिष्ठ पत्रकार अजय राणा उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित, महासचिव पद पर विकास गुसाईं ने जीता चुनाव
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार अजय राणा उत्तरांचल प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष होंगे।  गुरुवार को नयी कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में अजय राणा ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की, जबकि महामंत्री पद पर वरिष्ठ पत्रकार विकास गुसाईं चुने गए। मनीष भट्ट कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने 131 मत व भूपेंद्र कंडारी ने 123 मत प्राप्त किये। महामंत्री पद पर विकास गुसाईं को 192 मत व सुलोचना पयाल को 54 मत मिले। संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर मीना नेगी को 193 व प्रभा वर्मा को 41 मत प्राप्त हुए। इनके अलावा  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दरबान सिंह रावत, संयुक्त मंत्री पद पर राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष भट्ट तथा सम्प्रेक्षक पद पर मनोज जयाड़ा निर्विरोध चुने गए।

विकास गुसाईं, महासचिव

सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों पर मतगणना के बाद सदस्य कार्यकारिणी में दया शंकर पांडे  (200 मत), मंगेश कुमार (184 मत), प्रवीन बहुगुणा (178 मत), लक्ष्मी बिष्ट  (166 मत), विनोद पुंडीर (166 मत), भगवती प्रसाद कुकरेती (161 मत), बालम सिंह तोपवाल (157 मत), राम अनुज (157मत) तथा मो. फहीम तन्हा  (146 मत) निर्वाचित घोषित किये गए।

चुनाव अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भसीन, सहायक चुनाव अधिकारी राजीव उनियाल व कुंवर बहादुर अस्थाना ने वर्ष 2023 के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की।

Parvatanchal