शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: सोमवार, 05 दिसंबर 2022

मेष:
कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं, तो अनुभवी से सलाह लेने पर आपको मदद मिलेगी। जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कभी-कभी कुछ डिप्रेशन अथवा उदासी जैसी स्थिति रह सकती है। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखने के लिए मेडिटेशन करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें तथा उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। बिजनेस के काम अपनी देखरेख में कराएं और स्टाफ के साथ भी दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। किसी राजनीतिक और अनुभवी इंसान की मदद आपके बिजनेस को नई दिशा देगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें। दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने मन पसंद कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।
वृष:
आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। परिवार से संबंधित किसी समस्या का हल निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान भी नई-नई जानकारियों को हासिल करने में लगेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी से चल रहे वाद-विवाद का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। गुस्से और आवेश जैसी आदतों में सुधार लाएं, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव आप पर भी पड़ेगा।बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए मनन-चिंतन करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधी कामों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन गतिविधियों में फायदा होने की उम्मीद है। सरकारी मामलों में सावधानी रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। आपसी संबंधों में भी गहनता रहेगी। सामर्थ्य से अधिक कार्यभार ना लें, जिस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अन्य गतिविधियों के साथ अपना ध्यान भी रखना जरूरी है।
मिथुन:
आज दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। फोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने काम को भी आगे बढ़ाएंगे। मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। बेहतर होगा कि अपनी कार्यशैली व योजनाओं को खुद ही व्यवस्थित बनाकर रखें। दूसरों की सलाह व हस्तक्षेप से आप कंफ्यूज हो सकते हैं। कभी-कभी ऐसा भ्रम होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।अपने बिजनेस को लेकर व्यस्तता और बढ़ेगी। मन मुताबिक नतीजे हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास रहेगा। ऑफिस में बेकार की बातों में किसी के साथ ना उलझें। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा।
कर्क:
आपके प्रयासों से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह व्यवस्था उचित बनी रहेगी। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन रहेगी। कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। युवा अपनी किसी नाकामी से घबराने की बजाय पुनः प्रयास करें। इस बार सफलता निश्चित है।
खासतौर पर अपने कजिन भाई-बहनों के साथ रिश्तों को बहुत अधिक संभालने की जरूरत है, वरना विवाद बढ़ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। खासतौर पर वर्किंग महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है और वह कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करने में भी सक्षम रहेंगी। सरकारी गतिविधियों में आपको बेहतरीन मुनाफा होने की भी संभावना है।
घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा, लेकिन किसी विपरीत लिंगी से ज्यादा मेल मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती है। व्यायाम और योगा को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी होने देने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी।
सिंह:
समय कुछ चुनौतीपूर्ण है। आपकी परेशानी में नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। कुछ लोगों के साथ विरोधाभास जैसी स्थिति रह सकती है। बेहतर होगा कि इन लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपनी एकाग्रता और कार्य क्षमता को और अधिक मजबूत करें क्योंकि इनके अभाव से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं।
कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी समय बहुत अनुकूल है, सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। ऑफिस का काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है।
कन्या:
घरेलू गतिविधियों में ही दिन का सुखद समय व्यतीत हो जाएगा, परंतु साथ ही अपना ध्यान फालतू की गतिविधियों से हटाकर अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें। कोई खास कार्य आज बन सकता है। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन में उचित परिणाम हासिल होंगे।
कभी-कभी आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें। यात्रा संबंधी किसी भी प्रोग्राम को आज स्थगित ही रखें। दिनभर व्यस्तता रहेगी। किसी खास काम पर भी विचार होगा। पार्टनरशिप की सोच रहे हैं, तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधानी बरतें, मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।
तुला:
दिन भर कुछ ना कुछ गतिविधियां होती रहेंगी। कुछ समय बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको नई दिशा देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर संतुष्ट रहेंगे। हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके कार्य बनते जाएंगे। इसलिए किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने व्यवसाय की एडवर्टाइजमेंट करने में ज्यादा ध्यान दें। इस समय व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में बहुत अधिक निवेश होने की संभावना है। पेमेंट संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। खांसी-जुखाम अथवा एलर्जी की कोई समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
वृश्चिक:
 दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल मिलाप और वार्तालाप का दौर बना रहेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। किसी की सलाह पर विश्वास करने की वजह खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
ध्यान रखें कि कोई लाभदायक मौका हाथ से निकल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज ना करें। इस वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। किसी कंपनी के साथ व्यावसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। परिवार जनों के बीच मधुरता और सुखद संबंध रहेंगे। बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक स्थिति रहने से सुकून रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में जरूर लगाएं।
धनु:
किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप की कोई समस्या हल होने वाली है, जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश ना करें। अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से कुछ चिंता की स्थिति रह सकती है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ कोई भी समझौता ना करें। व्यावसायिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। कार्य क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। उनका उचित योगदान आपके व्यावसायिक कामों में मददगार रहेगा। पैसा लगाना या जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसान दे सकता है। अचानक ही किसी निकट संबंधी का आगमन होने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के मान-सम्मान की अवहेलना ना करें। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें। वाहन भी ध्यान से चलाएं।
मकर:
किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत ही उत्तम फलदायक है। हर परिस्थिति में उन्हें सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा। अन्य कार्यों पर व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह जाएंगे, इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित करें। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज संभाल कर रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस समय बिजनेस संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला बहुत समझदारी से करना जरूरी है। इनकम सामान्य रहेगी। ऑफिस में वातावरण अनुचित बना रहेगा। पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी। नकारात्मक अथवा तनावपूर्ण परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। ऐसा करना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
कुंभ:
 प्रभावशाली संपर्क बनेंगे तथा लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। इससे आपके मान सम्मान पर भी बात आएगी। किसी भी काम में लापरवाही ना करें क्योंकि आपकी कोई वस्तु गुम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। किसी राजनैतिक या प्रभावशाली इंसान द्वारा समस्याओं का समाधान मिलेगा। नई योजना पर काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इस समय बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। प्रेम संबंधों में भी परिजनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है।अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना तथा संतुलित खानपान रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
मीन:
आज नई उम्मीद और आशा के साथ दिन की शुरुआत होगी। आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में भी काफी समय व्यतीत हो जाएगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें हो सकती हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से अपने आप को दूर ही रखें। कुछ समय बच्चों के व्यतीत करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यावसायिक विस्तार संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। परंतु शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में पैसा ना लगाएं। ऑफिस में बॉस अथवा उच्चाधिकारियों के साथ ना उलझें।
संपत्ति संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाकर रखना जरूरी है। अत्यधिक मेहनत और भागदौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या रहेगी। भरपूर आराम लें तथा कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!