शर्मनाक: गर्भवती पत्नी ने पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर  जांच  की शुरू

शर्मनाक: गर्भवती पत्नी ने पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर  जांच  की शुरू
Spread the love

 

 

रुद्रपुर। प्रेम विवाह करने वाली एक  गर्भवती महिला ने अपने पति पर जंगल में ले जाकर  उसकी हत्या का प्रयास करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार,  ट्रांजिट कैंप जगतपुरा वार्ड नंबर छह निवासी युवती ने बताया कि मूलरूप से डूंगरा, भनोली अल्मोड़ा निवासी संजय पुत्र मोहन वर्तमान में जगतपुरा में रह रहा है। एक साल पहले संजय ने उससे मंदिर में प्रेम विवाह किया था । अब वह 9 माह के गर्भ से है लेकिन संजय उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है। कारण पूछने पर बच्चा उसका न होने की बात कह रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे जान से मारने के इरादे से संजय, उसका भाई दीपू और मां कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए। उसे शक हुआ तो उसने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
उसने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal