शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 06 नवंबर 2022

मेष:
जिस काम की कोशिश कर रहे थे। उसके उचित परिणाम मिलने वाले हैं। प्रॉपर्टी या किसी काम को लेकर कोई नजदीकी यात्रा का प्लान बनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाए रखें। उनका स्नेह आशीर्वाद आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। अत्यधिक गुस्से या आवेश में आकर आपके बनते कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। अपने इस व्यवहार मे सुधार लाने की जरूरत है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। अपनी वस्तुओ की संभाल खुद करें।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। स्टाफ और कर्मचारियों का डीए उचित सहयोग बना रहेगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बनेगी। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में गलत लक्ष्य का चुनाव न करें। पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रहे मनमुटाव का असर घर के माहौल पर ना पड़ने दें। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी हैं। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें। पॉल्यूशन, भीड़भाड़ जैसे स्थान पर जाने से बचें।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। स्टाफ और कर्मचारियों का डीए उचित सहयोग बना रहेगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बनेगी। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में गलत लक्ष्य का चुनाव न करें। पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रहे मनमुटाव का असर घर के माहौल पर ना पड़ने दें। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी हैं। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें। पॉल्यूशन, भीड़भाड़ जैसे स्थान पर जाने से बचें।
वृष:
दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा तथा अधिकतर काम काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी। जल्दबाजी या लापरवाही करना ठीक नहीं है। सहज तरीके से अपने कार्यों को निपटाते चलें। बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियां संभल जाएगी। खर्चों पर काबू पाए। वर्तमान काम जिस तरह चल रहे हैं उनमें किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश न करें। दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क बनेंगे। परंतु आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें।
मिथुन:
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में हैं। कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा विशिष्ट लोगों के साथ लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। दोस्तों तथा संबंधियों के साथ भी मेल मिलाप रहेगा। सकारात्मक विषयों पर वार्तालाप भी होगा। कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर भावनात्मक रूप से आप अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे। कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करे। निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद किसी वरिष्ठ सदस्य की सहायता से हल करें।
इस समय कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। अभी बिजनेस में ज्यादा पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को खुद पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नज़दीकियां बढ़ाएगा। युवा लोग विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।
इस समय कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। अभी बिजनेस में ज्यादा पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को खुद पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नज़दीकियां बढ़ाएगा। युवा लोग विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।
कर्क:
घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना कर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। युवाओं को अपने अध्ययन और करियर के प्रति एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें। वरना बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज स्थगित रखें। कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। बिजनेस में किसी भी नई योजना पर अमल करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ समय से चल रहे तनाव दूर होंगे। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या से पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक परेशानी से आज कुछ राहत मिलेगी। दवाइयों के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज पर भी भरोसा रखें।
सिंह:
नजदीकी संबंधों से मेल मुलाकात होगी तथा विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह बढ़ सकता है। इसलिए धैर्य और शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्तियों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित ना रखें। इसके लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं।
कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता रहेगी। इसलिए नया काम करने की वजह मौजूदा गतिविधियों में ही अपनी ऊर्जा लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट से जुड़े अच्छे नतीजे मिलेंगे।
परिवार जनों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें, वरना व्यवस्था बिगड़ सकती है। युवाओं के प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता रहेगी। इसलिए नया काम करने की वजह मौजूदा गतिविधियों में ही अपनी ऊर्जा लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट से जुड़े अच्छे नतीजे मिलेंगे।
परिवार जनों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें, वरना व्यवस्था बिगड़ सकती है। युवाओं के प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा, मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कन्या:
अपने व्यक्तिगत खास गतिविधियों को निपटाने का उचित समय है। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। बिना मतलब ही बदनामी या झूठा आरोप लगने की भी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर कुछ समय व्यतीत करें। कारोबारी मामलों में कई तरह की अच्छी जानकारियां मिलेंगी। जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेंगी। गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। इससे आपके मान-सम्मान और बिजनेस की परेशानियां बढ़ सकती हैं। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग ध्यान रखें कि अपने लव पार्टनर का भी सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना मनोबल और मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन, ध्यान पर भी समय दें।
तुला:
किसी समारोह आदि में जाने का अवसर मिलेगा और महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, तो उसके हल होने के उचित संभावना है। घर की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। ज्यादा टोका-टाकी करने से संबंधों को नुकसान होने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। कोई भी परेशानी आने पर अपने किसी विश्वसनीय मित्र से जरूर शेयर करें। व्यवसाय में आपकी कार्यप्रणाली का तरीका बहुत अच्छा रहेगा। कोई भी कागजी काम करते समय सावधानी रखें। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। कारोबारी गतिविधियां अभी लंबित रहेंगी। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोगात्मक व्यवहार कई समस्याओं को हल करेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। तनाव और थकान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपना मनोबल बनाकर रखें।
वृश्चिक:
वित्तीय योजनाओं संबंधी गतिविधियों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। आपके काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे। आय के साधनों में भी सुधार आएगा। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता भी आने की संभावना है। बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, वरना आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को समझे तथा सुलझाने का प्रयास करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय यात्रा करने के उचित समय नहीं है। क्योंकि इससे समय और पैसे की बर्बादी ही होगी। बिजनेस में नई योजना या नया काम कामयाब नहीं रहेंगे। जैसा चल रहा है उसी में धैर्य रखें। क्लाइंट के साथ नरमी से पेश आए। गुस्से में अपना नुकसान कर सकते हैं। किसी सहयोगी के साथ कुछ मनमुटाव होने की स्थिति बन रही हैं। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंधों से रहेगा। युवाओं की मित्रता प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती हैं। समस्याओं की वजह से स्वभाव में तनाव और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन, योगा का सहारा ले।
धनु:
दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही हैं, उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत करने से सुकून मिलेगा और तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं आ सकती हैं। परंतु समय रहते आप सुलझा भी लेंगे। सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति आलस ना करें।
व्यवसाय में आप की कार्य क्षमता और कर्मचारियों के सहयोग से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। इस समय परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। आज ज्यादा निवेश ना करें। और कार्यस्थल की व्यवस्था पर पूरा कंट्रोल रखें। व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा। कार्यभार के वजह से थकान हावी होगी। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए कुछ समय अपने आराम और सुकून के लिए भी निकालना जरूरी है।
व्यवसाय में आप की कार्य क्षमता और कर्मचारियों के सहयोग से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। इस समय परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। आज ज्यादा निवेश ना करें। और कार्यस्थल की व्यवस्था पर पूरा कंट्रोल रखें। व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा। कार्यभार के वजह से थकान हावी होगी। जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए कुछ समय अपने आराम और सुकून के लिए भी निकालना जरूरी है।
मकर:
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। चिंता ना करें, इसके उचित परिणाम ही मिलेंगे। बच्चों से संबंधित चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत रहेगी। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत रखने से किसी की मदद की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन करने में भी लगाएं। आपका जिद्दी स्वभाव आपके खुद के लिए ही परेशानी का कारण भी बन सकता है। इस समय लाभ की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से घर के सदस्यों में कुछ मनमुटाव होने की भी आशंका है। बिजनेस में नए काम की शुरुआत की योजना बनाई है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट आने की स्थिति बन रही है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ वैमनस्य की स्थिति बन सकती हैं। घर में सुखद व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनोरंजन तथा एक दूसरे के साथ जरूर व्यतीत करें। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। पेट में जलन व एसिडिटी की समस्या रहेगी। ज्यादा गुस्से और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहें।
कुंभ:
अनुभवी लोगों के साथ में मुलाकात के अवसर मिलेंगे तथा आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। इस समय कोई धार्मिक अथवा मनोरंजन संबंधी यात्रा भी संभव है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल बन सकती हैं। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। किसी तरह के भी गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें। बल्कि सहज तरीके से कार्यों को निपटा के चलें। व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां अथवा रुकावटें रहेंगी। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण काम आज स्थगित ही रखें। काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेतर संबंध ना बनने दें। इन संबंधों को सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रखें तो अच्छा है। बदलते मौसम की वजह से खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन की समस्या बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा आयुर्वेदिक इलाज लें।
मीन:
पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपके प्रयास और मेहनत कामयाब रहेंगे। सिर्फ भावुकता की बजाय अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का ज्यादा उपयोग करें। प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा। इस समय कोई भी जोखिम ना उठाएं तथा गुस्से और आवेश पर भी काबू रखें। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की वजह है उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। इस समय आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी परंतु खर्चे बरकरार रहेंगे। उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। हालांकि आपका व्यापारिक दृष्टिकोण कार्य क्षेत्र में कई मामलों को सुलझाने में सक्षम भी रहेगा। व्यवसाय संबंधी कोई नई जानकारी मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का एक दूसरे के प्रति उचित समन्वय और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। गले में इंफेक्शन, खांसी-जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। वर्तमान मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

