शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

आज़ का राशिफल: शनिवार, 02 अक्टूबर 2021

मेष – पॉजिटिव- इस समय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना आपके कार्यों को उचित रूप से संपन्न करने में कामयाब करेगा। व्यक्तिगत रूचि संबंधी गतिविधियों मैं समय बीतने से सुकून मिलेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है।
नेगेटिव- कोई पारिवारिक भेदभाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से मन खिन्न रहेगा। रिश्तों को टूटने से बचाएं। पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेन-देन ना करें, क्योंकि इस समय कुछ नुकसान की स्थितियां भी बनी हुई है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस वक्त बहुत ध्यान देने की जरूरत है। फालतू कामों में समय खराब न करें। कामों में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ेगी।
लव- घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से विवाह संबंधी बात बन सकती है।
स्वास्थ्य- बढ़ते तनाव पर काबू रखें, इसका असर आपके कार्य क्षमता का मनोबल पर पड़ सकता है। कुछ समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- आज आपका लिया गया कोई फैसला बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। निवेश संबंधी कार्यों को भी करने के लिए दिन उत्तम है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेगा।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे। किसी तरह के गैरकानूनी काम में रुचि बिल्कुल ना लें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेल मिलाप करना आपकी भी मानहानि का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता की वजह से आप कार्य क्षेत्र में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। चिंता ना करें घर रह कर भी फोन द्वारा सभी कार्य सुचारू रूप से व्यवस्थित होते जाएंगे। कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहेगा।
लव- घर का वातावरण खुशहाल तथा सुखमय बना रहेगा। आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- बुखार और थकान की वजह से शारीरिक कमजोरी आ सकती है। स्वस्थ होने के लिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- भावुकता में लिए आपके फैसले गलत हो सकते हैं। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। सामाजिक कार्यक्रम में किसी महत्वपूर्ण इंसान से मुलाकात हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, सिर्फ थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
नेगेटिव- आपके विरोधी जलन की भावना से आप के खिलाफ कुछ अफवाह फैला सकते हैं। जिसकी वजह से आपके कुछ संबंध भी खराब होंगे। किसी भी परिस्थिति को शांति से सुलझाना आवश्यक है। गुस्से की वजह से समस्याएं और बिगड़ सकती हैं।
व्यवसाय- इस समय मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा व्यस्तता रहेगी। व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज बड़ी या जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- परिवार में शांति तथा अनुशासन पूर्ण माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से सुखद यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। योगा और व्यायाम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-5
कर्क – पॉजिटिव- आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। वहां जाकर आप बेहद सुकून और शांति महसूस करेंगे। किसी सामाजिक संस्था में सहयोग की वजह से सम्मानित हो सकते हैं। युवाओं को भी कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- बढ़ते फालतू खर्चे बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। इस समय उचित बजट बना कर चलना जरूरी है। किसी पड़ोसी के साथ बेकार के मुद्दे को लेकर कहासुनी रहेगी। परंतु मामला गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना उचित रहेगा।
व्यवसाय- इस वक्त कार्यस्थल पर काम की क्वालिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें । सरकारी नौकरी वाले लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें, क्योंकि इस वक्त तरक्की के मौके मिलेंगे।
लव- आपकी परेशानियों को हल करने में जीवनसाथी या पारिवारिक सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- इस समय किसी प्रकार की चोट लगने की आशंका लग रही है। बेहतर होगा कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा ज्यादा बाहर निकलने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह – पॉजिटिव- इस समय आप रिश्तो को मजबूत करने में विशेष समय दे रहे हैं। आज भी आज का दिन पारिवारिक लोगों की सुख सुविधा व देखभाल संबंधी कामों में बीतेगा। प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो उस पर भी आज कोई निर्णय लेने के लिए समय उत्तम है।
नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना तथा उन पर रोक टोक लगाना उन्हें और ज्यादा जिद्दी बना सकता है। इसलिए अपने स्वभाव में लचीलापन बना कर रखें। विद्यार्थी तथा युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- काम ज्यादा होने से कार्यक्षेत्र में ज्यादा व्यस्तता रहेगी। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी वालों को अधिकारियों की तरफ से महत्वपूर्ण जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक रहेगी। जो उनके संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां लाएगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम के बोझ की वजह से थकान रहेगी। सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या भी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- बच्चों की परेशानी में उनका सहयोग करना उनके आत्मविश्वास व आत्म बल को बढ़ाएगा। अपने ही नजदीकी लोगों के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। कुल मिलाकर आज का दिन शुभता भरा रहेगा।
नेगेटिव- अचानक ही किसी बड़े खर्च के आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इस समय अपनी जरूरत के खर्चों पर भी कटौती करनी पड़ेगी। रिश्तो को संभालने के चक्कर में आपको दूसरों के आगे झुकना भी पड़ सकता है, परंतु इससे आपका मान सम्मान ही बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कामों में आलस ना करें। हर कााम पर गंभीरता से विचार करें। इस समय आपकी योजनाएं फायदेमंद साबित होने वाली है। किसी प्रभावशाली इंसान से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बना कर रखने अपने गुस्से पर काबू रखना अति आवश्यक है। आपका सहयोगात्मक रवैया पारिवारिक माहौल को सुखद बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से कुछ सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी रहेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- कुछ अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के संपर्क में समय व्यतीत करने से उसका सकारात्मक असर आपकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ेगा। आपको अपने जीवन संबंधित कुछ महत्वपूर्ण आयाम सीखने को भी मिलेंगे। जीवन की एक उचित दिशा में बढ़ने की प्रेरणा भी प्राप्त होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी क्रोध तथा उत्तेजना की वजह से कोई बनता काम भी बिगड़ सकता है। इस समय धैर्य और संयम से काम लेना आवश्यक है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपकी परेशानियों का हल है।
व्यवसाय- बिजनेस में परेशानियां आएंगी।। इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इस समय आपको जी तोड़ मेहनत और परिश्रम करने की आवश्यकता है। ऑफिस के काम में भी अधिकता की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं को अपने प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की मशीनरी अथवा वाहन का प्रयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। क्योंकि इस समय किसी प्रकार की चोट लगने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- इस समय भावनाओं को हावी ना होने दें। क्योंकि कुछ आपको भ्रमित करके आपके इस स्वभाव का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। संतान की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनेगी, परंतु तनाव लेना इस समस्या का हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें अवश्य ही परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगे। बच्चों की किसी जिद के आगे आपको झुकना भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। कोई भी काम करने से पहले परिवार वालों की सलाह लेना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को किसी अधिकारी से अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण तथा पॉजिटिव सूचना मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर तनाव रहेगा। परंतु वह आपस में मिलकर सुलझाने में सक्षम भी होंगे।
स्वास्थ्य- कोई शारीरिक चोट या मोच आने जैसी समस्या उठ सकती हैं। कुछ समय व्यायाम मैं भी व्यतीत करें तथा अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- आज किसी राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण सभा में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि इनके द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। फोन या मीडिया द्वारा भी आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव- विशेष तौर पर युवा वर्ग किसी भी अनैतिक काम जैसे जुआ ,सट्टा आदि से जुड़े लोगों के संपर्क में ना आए। इससे आपके व्यक्तित्व में भी धब्बा लग सकता है। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- आज कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। किसी को उधार पैसा देने से फंस सकता है इसलिए उधार लेन-देन ना करें। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। जलन की भावना से कुछ लोग नुकसान कर सकते हैं।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। बचपन के किसी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को व्यवस्थित रखें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- आप अपने कुशल व्यवहार द्वारा घर और व्यवसाय दोनों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। इससे दोनों जगह सुखद माहौल बना रहेगा। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संपन्न हो सकती हैं। कुछ समय प्रकृति के बीच भी बीताएं। इसका आपके स्वभाव तथा स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नेगेटिव- गुस्सा और जिद्दी स्वभाव जैसी अपनी कमियों पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। क्योंकि इनकी वजह से आपके बनते कामों में रुकावट आती हैं। हालांकि पारिवारिक सदस्य आपकी इन कमियों को नजरअंदाज करके आपको पूरा सहयोग देंगे।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दें। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले की कार्यप्रणाली संबंधी नीतियों की रूपरेखा बनाएं। कार्यक्षेत्र में किसी नुकसान की वजह से अचानक ही खर्चे सामने आएंगे। परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करें।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आपका घर परिवार के प्रति समर्पण घर में सुख शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल तथा सिर दर्द की समस्या आपको परेशान करेगी। जिसकी वजह से आप अपने काम पर भी अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- वित्तीय कामों से संबंधी योजना पर काम करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। इस समय ग्रह स्थिति में आपके लिए बहुत ही लाभदायक वातावरण बना रही है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी सफल होगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के घूमने फिरने तथा मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की अपेक्षा गंभीरता से अपने कार्यों के प्रति ध्यान दें। अन्यथा आपके काफी महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। बच्चों की परेशानियों को लेकर आपको कोई चिंता रहेगी, इसलिए कुछ समय उनकी समस्याओं को समझने तथा हल करने में व्यतीत करें।
व्यवसाय- कार्य प्रणाली में बदलाव न करें। इस समय कार्यों में ध्यान लगाएं। समय पर ऑर्डर पूरा करना बहुत जरूरी है। वरना नुकसान हो सकता है। इस समय अपने काम के प्रति बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
लव- घर के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। क्योंकि आपके इस स्वभाव की वजह से परिवार के लोग कुछ डिस्टर्ब हो जाते हैं।। घर के लोगों को स्वतंत्रता देने से कार्यों को अच्छी तरह अंजाम दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। परंतु वर्तमान स्थिति संबंधी नियमों का पालन अवश्य करते रहे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
मीन- पॉजिटिव- आज किसी धनिष्ठ इंसान से अचानक मुलाकात होगी। आपसी मेल मिलाप और बातचित से कई महत्वपूर्ण बातें सामने आएंगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। इस समय अपनी हॉबी या कुछ नया करने की धुन आपको व्यस्त रखेगी।
नेगेटिव- निवेश करते समय बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि किसी प्रकार के धोखा होने की संभावना लग रही है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती हैं।
व्यवसाय- आज शेयर्स ,सट्टा तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग मुनाफा कमा जाएंगे। परंतु इस बात का भी ध्यान रखना आवश्यक है कि किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा या विश्वास ना करें। ऑफिस में अपने कागजात व पहले बहुत अधिक संभाल कर रखें।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर के वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद परिवार पर बना रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के संबंध भी और अधिक मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अभी अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को व्यवस्थित रखने में अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
