सीएम धामी ने की विधानसभा अध्यक्ष ने निर्णय की तारीफ

सीएम धामी ने की विधानसभा अध्यक्ष ने निर्णय की तारीफ
Spread the love

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भाजपा सरकार की पारदर्शिता नीति पर काम करते हुए नियुक्तिां रद्द करने का निर्णय लिया है। निर्णय काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि आगे होने वाली भर्तियां पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हों, इसके लिए पूरा खाका तैयार किया जाएगा. आगे सभी भर्तियां नियम और नियमावली के तहत होंगी।
विधानसभा बैक डोर भर्ती पर लिए गए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के निर्णय का पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने समर्थन किया है। त्रिवेंद्र ने कहा कि मैं ऋतु खंडू़ड़ी के निर्णय का स्वागत करता हूं। ये प्रदेश की जनभावना के अनुरूप निर्णय है। इससे सीख मिलती है कि लोकतंत्र में महत्त्वपूर्ण पदों पर बैठने वालों की जिम्मेदारी भी बड़ी होती है। युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है।

Parvatanchal