सवाल: क्या कांग्रेस पंचायत चुनाव से दूर रखना चाहती है हरीश रावत को, ऐसा ही संकेत दे रही है हरदा की सोशल मीडिया पोस्ट 

सवाल: क्या कांग्रेस पंचायत चुनाव से दूर रखना चाहती है हरीश रावत को, ऐसा ही संकेत दे रही है हरदा की सोशल मीडिया पोस्ट 
Spread the love

 

देहरादून।  पंचायत चुनावों के बीच हरीश रावत के एक पोस्ट के बाद सामने आई है। जिसमें हरीश रावत उन लोगों को जवाब दे रहे हैं, जो लोग टिकट कटने के बाद लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं। ये वे लोग हैं जो हरीश रावत के साथ हर समय खड़े रहे हैं।
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कुछ लोग उनसे बार-बार हरिद्वार आने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनसे संपर्क करने की कोशिश भी की जा रही है। लोगों ने फोन कर हरीश रावत से कहा है कि वे पंचायत चुनावों में भागीदारी चाहते थे, लेकिन हरीश रावत कुछ नहीं कर पाए। हरीश रावत ने कहा इन चुनावों में जो कुछ भी हो रहा है, राज्य के संगठन ने उनसे कोई जानकारी नहीं ली है। ना ही टिकट बंटवारे को लेकर उनसे कोई सलाह-मशवरा की गई है। हरीश रावत का यह दर्द पहली बार नहीं छलका है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने इस तरह की पोस्ट करके यह जाहिर किया है कि राज्य का संगठन उनसे कई मामलों में सलाह मशवरा नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि हरीश रावत इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे हैं। फिलहाल, वह उत्तराखंड में नहीं हैं, जिसके कारण वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दर्द बयां कर रहे हैं। राष्ट्रीय  स्तर पर  पहचान  रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार हरीश रावत का यह दर्द किसी हद तक वाजिब भी है, क्योंकि हरीश रावत जैसे कद्दावर और अनुभवी नेता को संगठन द्वारा दरकिनार करना और खासकर हरिद्वार के पंचायत चुनावों में वह किसी को भी सही नहीं लग रहा है।

Parvatanchal