पेड़ पर लटका मिला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्‍क्‍यू

पेड़ पर लटका मिला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्‍क्‍यू
Spread the love

ऋषिकेश। आइडीपीएल क्षेत्र के बापूग्राम मार्ग पर एक पेड़ पर विशालकाय अजगर के दिखने से हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ अजगर को देखने के लिए इकट्ठे हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बापूग्राम मुख्य मार्ग पर आइडीपीएल पुलिस चौकी के ठीक सामने एक पेड़ पर विशालकाय अजगर पेड़ की शाखा पर लटका हुआ था। जिसे देखकर आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए।पेड़ पर अजगर की सूचना पाकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी मौके पर जुट आए। सूचना पाकर ऋषिकेश रेंज से वनकर्मी कमल सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ से अजगर को उतार कर उसे कब्जे में किया। जिसके बाद अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।बीती तीन अगस्‍त 2022 को ऋषि‍केश नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बापूग्राम गली नंबर एक के पास प्राथमिक स्‍कूल में अचानक करीब दस फुट लंबा अजगर दिखाई दिया था। इससे हड़कंप मच गया।

 

Parvatanchal