आयोजन: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
आरसेटी रूद्रप्रयाग द्वारा आयोजित किया गया 06 दिवसीय प्रशिक्षण
पैसे का सदुप्रयोग करने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को भी स्वरोजगार से जोड़ें- नरेश कुमार सीडीओ, रुद्रप्रयाग
संवाददाता
रुद्रप्रयाग, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत रुद्रप्रयाग में ऋण लेने वाले लाभार्थियों को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुद्धवार को हो गया। कार्यक्रम में 44 प्रशिक्षणार्थियों को 06 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण 17 सितम्बर से शुरू हुआ था। संस्थान के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अच्छी रुचि दिखाई तथा बिजनेस से जुड़़ी अहम जानकारियां हासिल कीं। प्रशिक्षण के दौरान लीड बैंक अधिकारी धन सिंह डुंगरियाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग नरेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सरकार की एक बहुत ही महत्त्वाकांक्षी योजना है जिस में कई बेरोजगारों द्वारा ऋण लेकर खुद का रोजगार शुरू किया गया है साथ ही अन्य लोगाें को भी किसी न किसी रूप में रोजगार से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी ऋण का सदुपयोग करें तथा बैंक में लेन-देन अच्छा रखें। वहीं स्थानीय उत्पादों को भी रोजगार से जोड़ने का प्रयास करें। समापन अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा प्रबन्धक प्रशांत कुमार वर्मा सहित आरसेटी संस्थान के प्रशिक्षक वीरेन्द्र बर्तवाल, भूपेन्द्र रावत, प्रशिक्षण ले रहे सुरेन्द्र सिंह राणा, सौरभ, अरविंद सेमवाल, अमित भण्डारी,रमेश सिंह, भरत सिंह, रीना देवी,पूनम देवी,पार्वती देवी,लक्ष्मी देवी आदि प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे। समापन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार के हाथों सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
|
ReplyForward
|
