भारत-नेपाल सीमा पर महसूस हुए भूकंप के झटके

भारत-नेपाल सीमा पर महसूस हुए भूकंप के झटके
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर आया है। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। पिथौरागढ़ से पश्चिम में स्थित नेपाल का दारचूला भूकंप का केंद्र था। शाम 4.15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
वहीं, 19 सितंबर को रुद्रप्रयाग में भूकंप में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, 15 घंटे पहले हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। रविवार दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर पर रुद्रप्रयाग में भूकंप महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3.3 रिक्टर बताई गई। इसके साथ ही बीते दिनों बागेश्वर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें, उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है। प्रदेश में छोटे भूकंप आते रहते हैं. प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Parvatanchal