आज का राशिफल: मंगलवार, 24 मई 2022

मेष –
प्रॉपर्टी या फाइनेंस संबंधी काम रुका है तो उससे संबंधित विचार विमर्श करने के लिए अनुकूल समय है। किसी खास मित्र से मुलाकात होने की उचित संभावना बनी हुई है और कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी भी प्रोग्राम बनेगा। छोटी-छोटी नकारात्मक बातों पर क्रोधित हो जाना आपके बनते कार्यों में विघ्न डालेगा और इससे आप के मान सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है। इस समय किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई संपर्क ना रखें। अपने व्यवहार को संयमित रखना भी आवश्यक है। समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। मशीनरी अथवा कारखाने संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार के नुकसान होने के योग बन रहे हैं। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शेयर्स तथा मार्केट से जुड़े कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। परिवार में सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। मनोरंजन तथा घूमने फिरने में भी समय व्यतीत होगा। गैस व कब्ज की वजह से परेशान रहेंगे और शारीरिक उर्जा में भी कमी महसूस होगी। आयुर्वेद इसका उचित इलाज है।
वृष –
उत्तम ग्रह स्थिति है। आपके निजी काम भी पूरे होते जाएंगे। सामाजिक संस्था में आपका विशेष योगदान आपको समाज में मान सम्मान में यश की प्राप्ति करवाएगा। महत्वपूर्ण यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता और व्यस्तता रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें, क्योंकि उनकी वजह से थाने आदि के चक्कर लगने की स्थिति बन रही है। बच्चे व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट ना करें और पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय संबंधी कोई भी नई गतिविधि स्थगित रखें क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से कार्य क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन कर्मचारियों के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कामों से खुद को दूर रखें। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की बजाय स्वयं ही समस्या को सुलझाएं। कुछ थकान और कमजोरी जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही ना बरतें, दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं।
मिथुन –
आज दिन बहुत ही व्यस्त व्यतीत होगा। आपका पूरा ध्यान अपनी व्यक्तिगत तथा आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा और इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार भी मिल सकता है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति को सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है।
आज मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरी पेशा लोगों को भी बहुत अधिक सावधानीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है, इस समय कोई इंक्वायरी हो सकती है। दांपत्य संबंध ठीक रहेंगे। परंतु ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपसी संबंधों में दिक्कत आ सकती है। तनावपूर्ण स्थितियों का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। मेडिटेशन अवश्य करें।
कर्क –
सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उस पर ध्यान दें। सफलता जरूर मिलेगी। ज्यादातर वक्त आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा जिससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। अपने मान-सम्मान के प्रति सजग रहें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने के बजाए अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों पर ध्यान दें। इस समय असामाजिक लोगों के साथ आपकी मित्रता हो सकती है, इन से दूरी बनाकर ही रखें तो उचित रहेगा।
अपनी व्यावसायिक योजनाओं को किसी के समक्ष शेयर ना करें। कोई विफल करने का प्रयास कर सकता है। कोई रुकावट आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। ऑफिशियल कार्यों में आपका उचित योगदान बना रहेगा।
पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
सिंह –
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान रहेगा तथा सफलता भी मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज करके दूसरों के मामलों में व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से अपना नुकसान भी कर बैठेंगे और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना आवश्यक है। व्यवसाय की दृष्टि से समय मध्यम ही है। अपनी योजना व कार्यप्रणाली को अपने तक ही सीमित रखें तो ज्यादा उचित रहेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ चल रहे विवाद समाप्त होंगे। संबंध मधुर हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति का जरूर ध्यान रखें।
वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी महसूस हो सकती है।
कन्या –
आज फाइनेंस संबंधी मामलों में विशेष उपलब्धि मिलेगी। शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा रहेगा। इस समय अपनी सभी गतिविधियां समय पर पूर्ण होने से सुकून रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और स्नेह आपके भाग्य को और प्रबल कर रहा है। जमीन संबंधी विवादों में कुछ तनाव के बाद हल मिलने की संभावना है। ध्यान रखें कि कुछ लोग आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय रहेंगे, इसलिए किसी के बहकावे में ना आएं। कोई अनावश्यक खर्चा भी सामने आ सकता है। आपके व्यवसाय से संबंधित मार्केटिंग गतिविधियां कुछ मध्यम
रहेंगी। हालांकि कार्यप्रणाली से संबंधित योजनाएं फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। आपके किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से तनाव महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करना सुकून भरा तथा तनाव मुक्त रखेगा।
सर्वाइकल तथा नसों में खिंचाव जैसी समस्या परेशान करेगी। व्यायाम और योग अवश्य करें।
तुला –
स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाएं और अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर ही ध्यान दें। प्रॉपर्टी या कोई अटके हुए मामले आज हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। काफी हद तक आप सफल भी रहेंगे। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि पता चलने से कुछ चिंता रह सकती है। परंतु समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना अति आवश्यक है। बेहतर होगा कि किसी काउंसलर से विचार विमर्श करें। आज किसी भी मामले में उलझने का प्रयास ना करें।
कारोबारी गतिविधियां बढ़ेंगी। इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति होना बहुत जरूरी है। स्टाफ पर ज्यादा भरोसा रखना भी ठीक नहीं है। किसी भी गैर कानूनी काम को हाथ में लेने से परहेज करें। आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
आपके मुश्किल समय में जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। इसकी वजह से आप अपने कार्यों में अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे। काम में रुकावट आने की वजह से अकारण ही तनाव तथा गुस्से जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। इस समय संयम रखना अति आवश्यक है।
वृश्चिक –
इस समय प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम दें तो ज्यादा सफल रहेंगे। भावुकता की बजाय दिमाग से काम लेना बेहतर रहेगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को भी अपनी शिक्षा संबंधी समस्या का हल होने से राहत मिलेगी। किसी भी प्रकार के सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़ें, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अभी और अधिक उलझने की आशंका लग रही है, परंतु तनाव लेने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। आज कोई व्यावसायिक योजना सफल होने की उम्मीद है, जो कि बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, वरना अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।
जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे। प्रणय संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। थकान और निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मानसिक सुकून व शांति के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
धनु –
कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। अपने नजदीकी लोगों के साथ भेंट-मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाने से मन में संतोष भी बना रहेगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें। घर में संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि को लेकर घर में कुछ तनाव भरा वातावरण बन सकता है, परंतु समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ रिश्तों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रकार के धन संबंधी नुकसान होने की आशंका बन रही है। आज पैसे का लेन देन नहीं करें तो उत्तम है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। ऑफिस का वातावरण भी सुकून भरा रहेगा। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना रहेगी। घर में भी प्रेम व सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। पैरों या एड़ी में दर्द की शिकायत रह सकती है। इस समय आपको शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी आवश्यकता है।
मकर –
आज कुछ खास और प्रभावशाली लोगों के बीच बेहतरीन समय व्यतीत होगा। अच्छे लोगों के संपर्क में रहने से आपकी भी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। दिन के मध्य बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत भी हो सकती हैं। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इस समय आर्थिक स्थिति भी कुछ धीमी रहेगी, परंतु विचलित नहीं होना है, समय अनुसार चीजें हल हो जाएंगी। अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखें और किसी के समक्ष भी शेयर ना करें। बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे। चिंता ना करें, धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी तनाव की वजह से शारीरिक और मानसिक कमजोरी महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक स्थल पर अवश्य जाएं।
कुंभ –
खर्चों की स्थिति रहेगी परंतु साथ ही उचित इनकम होने से व्यवस्था बेहतरीन बनी रहेगी। अगर घर में नवीनीकरण या सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करना उचित रहेगा। विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें ना ही व्यर्थ की गतिविधियों में उलझें। पड़ोसी के साथ कुछ मतभेद होने जैसी स्थिति बन रही है, जिससे आप के मान-सम्मान में भी कुछ आंच आ सकती है। इस समय अपनी ऊर्जा का सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें। कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से बेहतरीन स्थिति बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल होगा। कोई कर्मचारी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। इस समय जुकाम, खांसी से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। अपना इम्यून सिस्टम अच्छा रखने के लिए पौष्टिक आहार लें।
मीन –
दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी तथा पूरा दिन सुकून भरा व्यतीत होगा। कोई जमीन संबंधी रुका हुआ मामला भी हल करने के लिए समय उचित है। साथ ही आय के साधनों में भी सुधार आएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे, परंतु अनावश्यक खर्चों पर रोक भी लगाना जरूरी है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। अपने व्यक्तिगत तथा घर परिवार के मामलों पर ध्यान दें तथा उचित व्यवस्था बनाकर रखें। व्यवसाय में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। इस समय कागजी कार्यवाही को लेकर कुछ धोखा हो सकता है। हालांकि अचानक ही अनजान व्यक्ति की सहायता मिलना आपको आश्चर्यचकित करेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना रखने से संबंध मधुर रहेंगे। वक्त के अनुरूप अपने आप को ढालने का प्रयास करें, तो काफी हद तक अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे।