शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज  आपके भाग्य  के सितारे
Spread the love
आज का राशिफल: रविवार, 15 मई 2022
मेष – 
समय अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में भी परिवर्तन लाएं इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके कार्य योजनाबद्ध तरीके से बनते जाएंगे। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। आपसी मेल मुलाकात सबको खुशी देगा।
पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता के कारण आपके खुद के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं, परंतु इस समय आपकी प्राथमिकता घर की देखभाल ही रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं। लेन-देन में सावधान रहें, गलतियां हो सकती हैं। कारोबार में नया प्रयोग अमल करना फायदेमंद रहेगा। इसके बेहतर नतीजे मिलेंगे। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय छोटी सी गलती से भी बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखना जरूरी है।
वृष – 

आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर से शुभता पूर्ण व्यतीत होगा। उनकी कार्यप्रणाली और योग्यता की सराहना रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर बना रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम भी उनकी मदद से पूरा होगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत शुभ है। पुरानी नकारात्मक बातों को याद करना आप की कार्य क्षमता में ही कमी लाएगा। किसी के साथ भी व्यर्थ की बहसबाजी में ना पड़ें, इससे, आपका ही नुकसान होगा। अपना कार्यभार हल्का करने के लिए दूसरों के साथ भी कार्य को बांटने का प्रयास करें। व्यवसाय संबंधी विभागीय जांच चल रही है, उसका परिणाम आपके हक में ही रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। सरकारी सेवारत लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे साथ ही स्थान परिवर्तन भी संभव है। दांपत्य जीवन में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रह सकती है, परंतु प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए आराम और उचित खान-पान लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी।

मिथुन – 
धार्मिक आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आप बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे। प्रॉपर्टी अथवा किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। भावुकता में बह कर कोई भी निर्णय ना लें, इससे आप अपना नुकसान कर सकते हैं। पेरेंट्स बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा अनुशासन लगाने से उनका स्वभाव और जिद्दी हो सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से दूर रहें। समय अनुकूल है। आपको फायदेमंद अनुबंध हासिल होंगे। साझेदारी संबंधित बिजनेस में ज्यादातर फैसले आपको ही लेने पड़ेंगे। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी शुभ सूचना मिल सकते हैं।
 ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी समस्या है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
कर्क – 
कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। सिर्फ भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। इससे आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक तथा व्यक्तिगत कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी।
 किसी मित्र के साथ कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। अपने व्यवहार पर भी मनन करना जरूरी है। आपका गुस्सा और जल्दबाजी जैसा स्वभाव बनते कार्यों में विघ्न डालेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखें। कारोबार में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। भाग्य को दोष न देकर अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश करें। कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें।
 जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। नजदीकी संबंधियों के साथ गेट टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक परेशानियों की वजह से मन में उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति रह सकती हैं। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान अवश्य दें।
सिंह – 

बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय बीतेगा और महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। आप अपनी मेहनत और कोशिशों से परिस्थितियों को अनुकूल करने की कोशिश कर रहे हैं और आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होने वाले हैं। नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। इससे तनाव और संबंध खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। जल्दी सफलता पाने की कामना से किसी अनुचित कार्य में भी रुचि ना लें। इस समय संयम रखना बहुत जरूरी हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर गंभीरता से ध्यान दें। जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होने से आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। मशीनरी कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय इस समय लाभ की स्थिति में रहेंगे। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुखाम, बुखार वगैरह रह सकती हैं। लापरवाही ना करें और उचित इलाज लें।

कन्या – 

अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से गति देने की जरूरत है। इससे आर्थिक प्रयासों में और सुधार होगा और फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आप का योगदान बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई वाद विवाद चल रहा है, आज उससे संबंधित कोई भी कार्यवाही ना करें। अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। आपके मन में विचलन जैसी स्थिति बनी रहेगी। दूसरों की बातों में ना आएं। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। ऐसा करना फायदेमंद रहेगा। मेहनत के उचित नतीजे हासिल होंगे। सरकारी सेवारत लोग अपने बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। पारिवारिक परिस्थितियां खुशनुमा रहेंगी। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपने मनोबल व आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

तुला – 

घर की व्यवस्था को अनुशासित और बेहतरीन बनाने के लिए आपके प्रयास सराहनीय रहेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। इससे बहुत सी परेशानियों का हल आप खुद ही निकाल लेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति सजग रहने की जरूरत है। किसी प्रतिद्वंद्वी की वजह से कोई तनाव की भी स्थिति बन सकती है, जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट करने की बजाए अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। व्यवसाय में कुछ नया शुरू करने की बजाय मौजूदा कार्यप्रणाली पर ही ध्यान दें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है।

वृश्चिक – 
आज अधिकतर समय घर की देखरेख संबंधी कामों में ही बीतेगा, जिसका सकारात्मक असर पूरे परिवार पर पड़ेगा। रिश्तेदारों से संबंधित गतिविधियों में भी आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं, परंतु तनाव ना लें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपकी समस्याओं को हल करने में काफी हद तक सहायक रहेगा। व्यवसाय में आपकी ही लापरवाही और आलस की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य नरम रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी भी रह सकती है।
धनु – 
इस समय आप बेहतरीन आत्मविश्वास और मनोबल महसूस कर रहे हैं। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर अधिक विश्वास रखना आपको और अधिक सकारात्मक बना रहा है। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। घर परिवार में समस्याएं बढ़ेंगी। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर इशु बन सकता है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर ना होने दें। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देना भी जरूरी है।
पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग व मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से व्यावसायिक कार्य घर से ही संचालित होते रहेंगे। साथ ही परिवार जनों का सहयोग भी बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें।
मकर – 
आपकी योजनाबद्ध व डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपको अपने कार्यों में सफलता देगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, उनका सहयोग व आशीर्वाद आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपका अहित करने का भी प्रयास करेंगे। उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। साथ ही ज्यादा कार्यभार और तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। व्यावसायिक रुके काम आगे बढ़ेंगे। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। अभी आर्थिक स्थिति ज्यादा सुधरने वाली नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
 पारिवारिक व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध और तनाव से दूर रहें। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
कुंभ – 

दिन का कुछ समय अपने व्यक्तिगत और रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करें। इससे रोजमर्रा की थकान से भी राहत मिलेगी। रिश्तेदारी संबंधित कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसका परिणाम आपके हक में आने की संभावना है। किसी नजदीकी संबंधी के व्यावहारिक जीवन में विघटन जैसी समस्या आने से तनाव रहेगा। बहुत ही सूझबूझ और शांति से हल निकालने की जरूरत है। विद्यार्थी अपने किसी भी प्रोजेक्ट में नाकामी मिलने से तनाव को हावी ना होने दें। बिजनेस में काम करने की प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने से नई संभावनाएं मिलेंगी। इस समय पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें तथा किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। कोई फायदेमंद खबर मिल सकती है। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग भी उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

मीन – 
प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। दिन का अधिकतर समय अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों में व्यतीत होगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में भी आपका रुझान बढ़ेगा। अपने कुछ नजदीकी संबंधों को लेकर मन में भ्रम अथवा वहम जैसी स्थिति रहेगी। इस समय धैर्य और स्थिरता बना कर रखना जरूरी है। यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखें, क्योंकि उसके कोई अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। कामकाज में भी कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। मीडिया तथा एडवर्टाइजमेंट संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बहुत अधिक संभाल कर रखें। किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करना उचित नहीं है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और खुशियां बनी रहेंगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। अपने अंदर उर्जा व आत्म बल की कमी महसूस कर सकते हैं। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं।

Parvatanchal