हादसा: टीटीओ को कागजात दिखा रहे ट्रक चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत

हादसा: टीटीओ को कागजात दिखा रहे ट्रक चालक को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत
Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एनएच- 74 पर परिवहन कर अधिकारी को वाहन संबंधी कागजात दिखा रहे ट्रक चालक को पीछे से आए एक अन्य ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को भी टक्कर मारी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि सहायक परिवहन निरीक्षक घायल हो गए और परिवहन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात 24 वर्षीय इमरान हुसैन पुत्र मो. एहसान निवासी थावला बिलारी मुरादाबाद कंटेनर में गेहूं भरकर काशीपुर से गोरखपुर जा रहा था। इस बीच करीब साढ़े नौ बजे रुद्रपुर-किच्छा के बीच चुकटी देवरिया में हनुमान मंदिर के पास उसके ट्रक को सचल दल- 2 परिवहन विभाग के परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी ने रोक लिया और अपनी परिवहन विभाग की बेलेरो गाड़ी ट्रक से कुछ मीटर दूरी पर आगे खड़ी कर ली। परिवहन कर अधिकारी ने इमरान से वाहन संबंधी ट्रक के कागजात मांगे। इस पर इमरान कागजात लेकर उन्हें दिखाने लिए ट्रक से नीचे उतर कर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आए एक अन्य आयशर ट्रक ने इमरान को कुचल दिया और अनियंत्रित होकर परिवहन विभाग के वाहन में टक्कर मार दी। इस घटना में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया और सहायक परिवहन निरीक्षक देवेन्द्र गिरी को भी चोट लगी। परिवहन विभाग की बेलेरो गाड़ी ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इमरान को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि इमरान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया जा रहा है।
हादसे में ट्रक चालक की मौत
किच्छा। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग ने इमरान हुसैन के ट्रक के कागजात चेक करने से पहले टोल प्लाजा के पास आरोपी चालक के आयशर ट्रक के कागजात चेक किए थे। जिसके बाद परिवहन कर अधिकारी आगे बढ़ गए और हनुमान मंदिर के पास इमरान के ट्रक को रोक लिया। इस दौरान आरोपी चालक के वाहन से दुर्घटना हो गई। तीनों वाहनों को लालपुर पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है।

Parvatanchal