शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

मेष – दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बात मन को चोट पहुंचा सकती है। बच्चों की पढ़ाई या व्यवहार को लेकर असंतोष रहेगा। घर संभालने वालों को अपने काम में सहयोग न मिलने का दुख होगा। पैसों से जुड़ा कोई वादा पूरा न होने से परेशानी होगी। बिजनेस पार्टनर की अनदेखी भी निराश कर सकती है। परिवार में गलतफहमी के कारण बातचीत अधूरी रह सकती है और माहौल तनावपूर्ण होगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की कोई योजना अस्वीकार हो सकती है। कला से जुड़े लोगों को मेहनत के मुताबिक सम्मान नहीं मिलेगा। कॉमर्स में पार्टनर का पूरा सहयोग नहीं मिल सकता। मेडिकल प्रोफेशन में किसी की लापरवाही विवाद पैदा कर सकती है। वकीलों को केस की दिशा अचानक बिगड़ती दिखाई दे सकती है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की आलोचना सुननी पड़ सकती है। रिश्ते में दरार और असमंजस बढ़ सकता है। पार्टनर की उदासीनता दुख देगी। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति से ठंडी प्रतिक्रिया मिल सकती है। कोई अनकही बात भावनाओं को चोट पहुंचा सकती है। अविश्वास के कारण रिश्ता भारी लगेगा। धैर्य और सच्चाई बनाए रखना जरूरी होगा। दिल की धड़कन तेज होने से बेचैनी बढ़ सकती है। बार-बार थकान महसूस होने से कार्यक्षमता कम होगी।
वृष – दिन बदलाव और नई दिशा के संकेत देगा। परिवार के किसी सदस्य के ट्रांसफर या यात्रा की चर्चा हो सकती है। बुजुर्गों को अतीत की कोई बात परेशान कर सकती है। घर संभालने वाले पुराने बोझ से निकलकर नए काम की योजना बनाएंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। बिजनेस में नई दिशा की तलाश होगी। किसी रिश्तेदार से मिली खबर दूरी कम कर सकती है। धीरे-धीरे घर का माहौल हल्का होगा।
मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। शिक्षकों को नई पद्धति अपनाने का मौका मिलेगा। कला से जुड़े लोगों की प्रतिभा दूर तक पहचान बना सकती है। मेडिकल प्रोफेशन में नई जगह नियुक्ति के संकेत हैं। वकीलों का केस दूसरी अदालत में ट्रांसफर हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। रिश्ते की दूरियां कम हो सकती हैं। पार्टनर से गलतफहमी दूर करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को दूर स्थान से रिश्ता मिल सकता है। किसी दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। पुराने मतभेद धीरे-धीरे कम होंगे और रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। पुरानी परेशानी धीरे-धीरे कम होगी। सिरदर्द या माइग्रेन से राहत मिल सकती है। नींद बेहतर रहेगी, नसों का तनाव और थकान कम होगी।
मिथुन – किसी लंबे समय से इंतजार वाले काम के पूरा होने से खुशी मिलेगी। बच्चों की सफलता गर्व महसूस कराएगी। पुराना निवेश फायदा दे सकता है। बिजनेस में विदेश या दूर स्थान से जुड़ा अवसर मिल सकता है। रिश्तेदारों से पुराना मतभेद खत्म होगा। किसी आयोजन की तैयारी में पूरा परिवार व्यस्त रह सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। कला से जुड़े लोगों की रचना को बड़े स्तर पर पहचान मिलेगी। कॉमर्स में बड़ा सौदा पूरा हो सकता है। मेडिकल फील्ड में लंबे समय से चल र म बाचा ने दीही रिसर्च सफल हो सकती है। वकीलों को किसी केस में निर्णायक जीत मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नया अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम मिलने की संभावना है। रिश्ते में स्थिरता और संतोष रहेगा। पार्टनर से पुरानी गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। दोस्ती में भरोसा और नजदीकी बढ़ेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दूरी कम होगी। प्रेम जीवन का कोई महत्वपूर्ण चरण पूरा हो सकता है। त्वचा से जुड़ी परेशानी कम हो सकती है। मानसिक शांति रहेगी। सांस से जुड़ी समस्या वाले लोगों को राहत मिल सकती है।
कर्क – परिवार के किसी पुराने मुद्दे पर गंभीर बातचीत हो सकती है। बच्चों के व्यवहार में अनुशासन पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। बिजनेस पार्टनर से साफ और निष्पक्ष बातचीत करनी होगी। परिवार का विवाद सही फैसले से सुलझ सकता है। रिश्तेदारों से पैसों का लेनदेन साफ रखें। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को मुश्किल फैसला लेना पड़ सकता है। कला से जुड़े लोगों को अपने काम का सही मूल्य मिल सकता है। कॉमर्स में पारदर्शिता जरूरी होगी। वकीलों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा और मजबूत तर्क व तथ्य मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का काम के आधार पर मूल्यांकन हो सकता है। फ्रीलांसर्स को पेमेंट और कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें साफ करनी होंगी। रिश्ते में सच्चाई और संतुलन जरूरी होगा। सिंगल लोगों को किसी रिश्ते पर साफ फैसला लेना पड़ सकता है। विवाहित लोगों का पुराना विवाद सुलझ सकता है। दोस्ती में ईमानदारी रिश्ते को बचाएगी। पार्टनर के सामने अपनी बात साफ रखना फायदेमंद होगा। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नींद गहरी नहीं रहेगी और थकान के कारण कार्यक्षमता कम हो सकती है।
सिंह – दिन प्रतिस्पर्धा और छोटे मतभेदों वाला रह सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। बुजुर्ग शांति बनाए रखने की सलाह देंगे। घर संभालने वालों को अपनी बात मनवाने के लिए प्रयास करना पड़ेगा। पैसों को लेकर हल्का मतभेद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर्स की अलग-अलग राय स्थिति उलझा सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत भी विवाद में बदल सकती है। मैनेजमेंट में टीम के मतभेद काम धीमा कर सकते हैं। कला से जुड़े लोगों के बीच विचारों का टकराव रहेगा। कॉमर्स में किसी सौदे पर अलग-अलग राय हो सकती है। मेडिकल फील्ड में सहकर्मियों की असहमति तनाव बढ़ा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों की प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। फ्रीलांसर्स का क्लाइंट से विचारों का टकराव हो सकता है। छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। पार्टनर आपकी राय से सहमत नहीं होगा। पति-पत्नी के बीच जिम्मेदारियों को लेकर बहस हो सकती है। दोस्ती में छोटी बात तनाव बढ़ा सकती है। अहंकार टकराने से रिश्ते में परेशानी होगी। नरमी बनाए रखना जरूरी होगा। थकान और बेचैनी रहेगी। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। काम के दबाव से शरीर भारी महसूस होगा।
कन्या – दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। घर का कोई अधूरा काम निराश कर सकता है। बुजुर्गों की उदासी का असर माहौल पर पड़ेगा। पुराने आर्थिक नुकसान की याद मन भारी करेगी। बिजनेस का अधूरा सौदा तनाव दे सकता है। किसी रिश्तेदार के व्यवहार से दूरी महसूस होगी। अतीत की बातें बार-बार याद आ सकती हैं। अधूरे काम परेशान करेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा न होने का दुख रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को मेहनत के मुताबिक पहचान नहीं मिलेगी। मेडिकल प्रोफेशन में मरीज की स्थिति उम्मीद के मुताबिक न सुधरने से मन खराब हो सकता है। वकीलों को केस में अस्थायी झटका लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा। फ्रीलांसर्स का प्रोजेक्ट अधूरा रह सकता है। रिश्ते में खामोशी और उदासी रहेगी। पार्टनर की उदासीनता दुख देगी। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति से दूरी महसूस हो सकती है। पुराने रिश्ते की याद उदासी बढ़ाएगी। बातचीत अधूरी रहने से मन भारी होगा और भरोसा कमजोर पड़ सकता है। त्वचा पर छोटे दाने या खुजली हो सकती है। धीरे-धीरे सेहत में सुधार होगा।
तुला – दिन भविष्य की योजनाओं और नए विकल्पों पर विचार करने वाला रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण फैसले की चर्चा होगी। बुजुर्ग लंबी अवधि की योजना पर सलाह दे सकते हैं। बच्चे पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़े विचार साझा करेंगे। नए निवेश पर विचार हो सकता है। बिजनेस में विदेश या बाहर से जुड़ा अवसर सामने आएगा। रिश्तेदारों से बातचीत भी भविष्य की योजनाओं को दिशा देगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विदेश से प्रोजेक्ट मिल सकता है। साहित्य से जुड़े लोगों की रचना को दूर के मंच पर मौका मिल सकता है। कॉमर्स से जुड़े लोगों की बाहर के पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। वकीलों को केस से जुड़ी नई जानकारी बाहर से मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर का प्रस्ताव मिल सकता है। फ्रीलांसर्स को नया क्लाइंट मिल सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य की दिशा पर बातचीत होगी। सिंगल लोगों को दूर स्थान से रिश्ता मिल सकता है। दोस्ती में नया सहयोग बन सकता है। पार्टनर किसी नई योजना पर आपके साथ सहमत हो सकता है। रिश्ते में आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक स्थिति स्थिर और सकारात्मक रहेगी। हड्डियों की पुरानी परेशानी में हल्की राहत मिल सकती है।
वृश्चिक – दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में किसी मुद्दे पर अपनी बात मनवाने के लिए प्रयास करना पड़ सकता है। बुजुर्ग किसी फैसले का विरोध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में मतभेद होने की आशंका है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों का दबाव बढ़ेगा। रिश्तेदारों से बातचीत में भी असहमति हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के विचारों पर सवाल उठ सकते हैं। कॉमर्स में किसी सौदे को लेकर विवाद होगा। मेडिकल फील्ड में काम और दबाव बढ़ेगा। वकीलों को विरोधी पक्ष से कड़ी चुनौती मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों के सामने अपनी मेहनत साबित करनी पड़ेगी। फ्रीलांसर्स को क्लाइंट की सख्त शर्तें माननी पड़ सकती हैं। संघर्ष ज्यादा रहेगा, लेकिन सफलता मिलने के संकेत हैं। रिश्ते में असहमति और तनाव रहेगा। पार्टनर आपकी बात आसानी से नहीं मानेगा। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति के व्यवहार से असुरक्षा हो सकती है। विवाहित लोगों के पुराने मुद्दे दोबारा सामने आ सकते हैं। जिद रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। गलतफहमी कम करने के लिए बातचीत जरूरी होगी। थकान और बेचैनी रहेगी। पैरों में दर्द और ऐंठन हो सकती है।
धनु – दिन नई योजनाओं और उम्मीदों वाला रहेगा। परिवार में यात्रा या किसी बदलाव पर चर्चा हो सकती है। बुजुर्ग भविष्य की दिशा को लेकर सलाह देंगे। बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी कर सकते हैं। घर की सजावट या बदलाव की योजना बन सकती है। निवेश का नया अवसर सामने आएगा। बिजनेस में विदेश से जुड़ा लाभदायक संकेत मिलेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कला क्षेत्र के लोग अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक ले जा सकते हैं। मेडिकल प्रोफेशन में किसी रिसर्च से पहचान मिलेगी। वकीलों को केस में निर्णायक मोड़ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर का मौका मिल सकता है। फ्रीलांसर्स को दूर स्थान से क्लाइंट मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ यात्रा या नए अनुभव पर चर्चा होगी। सिंगल लोगों को दूर स्थान से रिश्ता मिल सकता है। विवाहित लोगों की भविष्य की योजनाओं पर बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी। पुराने मतभेद धीरे-धीरे कम होंगे। नए रिश्ते जुड़ने के संकेत भी हैं। हल्का सिरदर्द हो सकता है। ज्यादा काम से थकान बढ़ सकती है।
मकर – दिन अचानक बदलाव और अप्रत्याशित घटनाओं वाला रहेगा। परिवार में कोई घटना माहौल बदल सकती है। बच्चों को नया मौका मिलने से उत्साह रहेगा। पैसों के मामले में अचानक फायदा या खर्च दोनों संभव हैं। बिजनेस के पुराने सौदे का अप्रत्याशित नतीजा सामने आ सकता है। रिश्तेदारों से मिली खबर चौंका सकती है। दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अचानक नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अध्यापन से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित अवसर मिलेगा। कला से जुड़े लोगों को अचानक पहचान मिल सकती है। मेडिकल प्रोफेशन में नई चुनौती सामने आएगी। वकीलों के केस में अचानक मोड़ आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या नई पोजिशन की खबर मिल सकती है। फ्रीलांसर्स को अचानक बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। पार्टनर के व्यवहार में अचानक नजदीकी या दूरी दिखाई दे सकती है। सिंगल लोगों का किसी पुराने परिचित से भावनात्मक जुड़ाव बन सकता है। दोस्ती में नया मोड़ आएगा। नए रिश्ते अचानक शुरू हो सकते हैं। प्रेम जीवन में अनिश्चितता बनी रहेगी। कभी ऊर्जा ज्यादा तो कभी अचानक थकान महसूस हो सकती है। नसों में दर्द भी हो सकता है।
कुंभ – दिन नई शुरुआत और प्रेरणा वाला रहेगा। परिवार में नई योजना पर चर्चा होगी। बच्चे नया शौक या गतिविधि शुरू कर सकते हैं। पैसों से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे। बिजनेस को नई दिशा मिल सकती है और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मिली खबर उम्मीद बढ़ाएगी। घर में नई सोच और उत्साह रहेगा। मैनेजमेंट में नई योजना शुरू हो सकती है। अध्यापन क्षेत्र में नई पद्धति अपनाई जाएगी। कला से जुड़े लोगों के क्रिएटिव आइडिया सफलता दिलाएंगे। कॉमर्स में नए कॉन्ट्रैक्ट के संकेत हैं। वकीलों को केस में नए तर्क मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। फ्रीलांसर्स को नया क्लाइंट मिलने की संभावना है। रिश्ते में नई ऊर्जा रहेगी। पार्टनर किसी नए विचार से प्रभावित करेगा। सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है। विवाहित लोगों के रिश्ते में ताजगी और रोमांच बढ़ेगा। पार्टनर आपके साथ भविष्य की नई योजना बना सकता है। नया परिचय आगे महत्वपूर्ण बन सकता है। गले में सूखापन या खराश हो सकती है। मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे और कार्यक्षमता बढ़ेगी।
मीन – दिन आत्मनिर्भरता और संतोष वाला रहेगा। घर में शांति और सुकून रहेगा। बच्चे अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। बिजनेस के पुराने सौदे से खुशी मिल सकती है। रिश्तेदारों से अपनापन बढ़ेगा। परिवार की किसी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। आत्मविश्वास और धैर्य से काम पूरे होंगे। मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। कला से जुड़े लोगों की मेहनत की तारीफ होगी। कॉमर्स में स्थिर फायदा मिलेगा। मेडिकल प्रोफेशन में मरीजों की प्रगति देखकर संतोष होगा। वकीलों को केस में छोटी-छोटी सफलताएं मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी। मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। रिश्ते में स्थिरता और भरोसा रहेगा। पार्टनर आपकी कोशिशों की कद्र करेगा। सिंगल लोगों को प्रिय व्यक्ति से साफ जवाब मिल सकता है। पति-पत्नी की आपसी समझ रिश्ते को मजबूत करेगी। पुराने मतभेद कम होंगे। नए संबंध धीरे-धीरे मजबूत हो सकते हैं। पैरों में हल्का दर्द हो सकता है, लेकिन जल्दी राहत मिलने के संकेत हैं। नींद अच्छी रहेगी और शरीर ऊर्जावान महसूस होगा।

