वारदात: बेख़ौफ़ बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को दिया अंज़ाम, जांच

वारदात: बेख़ौफ़ बदमाशों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को दिया अंज़ाम, जांच
Spread the love

 

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। शनिवार सुबह मकान के ताले टूटे मिलने पर मोहल्ले के लोगों को घटना का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर बाईपास स्थित मकान में रहने वाला पूरा परिवार किसी काम से कटारपुर गांव गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर रखी नगदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मकान के मुखिया अंकित चौहान पुत्र विनोद चौहान का हाल ही में निधन हुआ था।
शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। घर की स्थिति देखने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Parvatanchal