शिकंजा: महिला से मोबाइल लूटने वाला रैपिडो चालक गिरफ्तार, नशे का आदी बताया गया है आरोपी

शिकंजा: महिला से मोबाइल लूटने वाला रैपिडो चालक गिरफ्तार, नशे का आदी बताया गया है आरोपी
Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। दून में सरेराह पैदल जा रही महिला का मोबाइल छीनकर फरार हुए रैपिडो चालक को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है और उसने अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि सोमवार को बंजारावाला के मोनाल एन्क्लेव निवासी भास्कर घिल्डियाल ने केस दर्ज कराया। बताया कि रविवार को उनकी पत्नी मोनाल एन्क्लेव के पास पैदल जा रही थीं। तभी एक रैपिडो चालक उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस स्नेचिंग की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को आरोपी आरिफ (27 वर्ष) पुत्र शमशाद निवासी ब्रह्मपुरी को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी रैपिडो चलाता है और नशे की तलब मिटाने के लिए उसने महिला का मोबाइल छीना था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रिक ऑटो भी बरामद कर लिया है।

Parvatanchal