आफ़त: दिल्ली में प्रदर्शन का असर, देहरादून-दिल्ली जनशताब्दी रद्द होने से परेशान रहे यात्री

आफ़त: दिल्ली में प्रदर्शन का असर, देहरादून-दिल्ली जनशताब्दी रद्द होने से परेशान रहे यात्री
Spread the love

 

देहरादून। दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार सुबह देहरादून से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन रोक दिया गया। सुबह पांच बजे रवाना होने वाली ट्रेन के प्रभावित होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में प्रदर्शन के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि देहरादून रेलवे स्टेशन से सुबह पांच बजे दिल्ली के लिए संचालित होने वाली जनशताब्दी के संचालन पर रोक लगाई गई है। हालांकि, देहरादून से चलने वाली अन्य ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी रहा।
काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच कुछ ट्रेनों के संचालन में मामूली देरी हुई थी, जिसे रेलवे ने नियंत्रित कर लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि काठगोदाम से दिल्ली के लिए किसी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है। दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेल सेवाओं पर पड़े असर से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें।

Parvatanchal