कामयाबी: लक्सर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, धरपकड़ अभियान जारी
लक्सर। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में लक्सर पुलिस ने गुरुवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम अलावलपुर रायसी निवासी अजय पाल पुत्र कन्हैया तथा ग्राम रायसी निवासी कपिल पुत्र सतपाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

