छोटा पर्दा: डस्टबिन मीडियम बयान से असहमत आशा नेगी, टीवी को बताया अपनी सफलता की वजह

छोटा पर्दा: डस्टबिन मीडियम बयान से असहमत आशा नेगी, टीवी को बताया अपनी सफलता की वजह
Spread the love

 

   टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस आशा नेगी ने एक्टर रोहित रॉय के उस बयान पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने टीवी को डस्टबिन मीडियम कहा था। आशा नेगी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रोहित ने किस इरादे से ऐसा कहा या किस तरह की निराशा के चलते उन्होंने ऐसा बयान दिया। दरअसल, अभिनेता रोहित रॉय ने छोटे पर्दे को डस्टबिन मीडियम बताया था और कहा था कि फिल्म स्टार्स में एक अलग तरह का स्टाइल और क्लास होता है जो टीवी एक्टर्स में नहीं होता। आशा नेगी ने कहा कि टीवी ने ही उन्हें पहचान दी है और आज वह जिस मुकाम पर हैं, वह टेलीविजन की वजह से ही है। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे उनका इरादा क्या था। लोग किस दौर से गुजरते हैं, उन्हें किस तरह की निराशा हुई है, उन्होंने जो कहा उस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकती। हां आज मैं जो कुछ भी हूं, वो टीवी की वजह से हूं, जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।
एक्ट्रेस आशा नेगी ने अंकिता लोखंडे और दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत स्टारर शो पवित्र रिश्ता के जरिए पहचान बनाई थी। आशा ने कहा, मेरे लिए तो टेलीविजन ने ही मुझे सब कुछ दिया है। टेलीविजन की वजह से ही मैं घर-घर में पहचानी गई और आज भी लोग मुझे पवित्र रिश्ता में मेरे किरदार पूर्वी के नाम से बुलाते हैं।
उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन की आभारी हैं और जो कुछ उन्हें टीवी से मिला है, वह सिनेमा या ओटीटी कभी नहीं दे सकता।
अभिनेत्री आशा नेगी इस समय लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी, एडवेंचर और मिस्ट्री वेब सीरीज अली बाबा और 40 भूत में नजर आ रही हैं। शो में अली के रोल में आशा नेगी और बाबा के रोल में विशाल वशिष्ठ हैं।
यह कहानी अलीशा (जिसे अली भी कहते हैं) नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पुरातत्वविद् पिता की तलाश में अपने छोटे से गृहनगर लौटती है।

Parvatanchal