कामयाबी: ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी में वांछित आरोपी कर्मचारी कोलकाता से गिरफ्तार
देहरादून(आरएनएस)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपाी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साइबर क्राइम पुलिस ने 3.20 करोड़ रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया था। साइबर पुलिस ने विभिन्न मोबाइल नंबरों की जांच पड़ताल की। टीम ने बैंक खाते भी खंगाले जिसमें रुपये का लेनदेन हुआ था। इस प्रकरण में जांच में चंद्र कांत मिश्रा को ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला (कोलकाता) का नाम सामने आया था। साइबर पुलिस कोलकाता रवाना की गई। टीम ने आरोपी चंद्र कांत मिश्रा को ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला (कोलकाता) से गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया किसाइबर ठगों ने कंपनी का उच्चाधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) बनकर व्हाटसएप के जरिए कंपनी के जनरल मैनेजर से संपर्क साधा था। ठगों ने प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट और अन्य भुगतानों के नाम पर जीएम को झांसे में लेकर श्याम ट्रेडिंग कंपनी सहित विभिन्न बैंक खातों में ₹3.20 करोड़ ट्रांसफर करवा लिए थे।तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कोलकाता पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड और 01 लैपटॉप बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों के एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, कई व्यक्तियों के आधार कार्ड व पैन कार्ड की प्रतियां बरामद हुई हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक्स का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में 03 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक विकास भारद्वाज, सुरेश कुमार और शादाब अली शामिल रहे।

