करामात: भागवत कथा के पांडाल में घुसे गैंग ने उड़ा लिए चार महिलाओं के सोने के गहने

करामात: भागवत कथा के पांडाल में घुसे गैंग ने उड़ा लिए चार महिलाओं के सोने के गहने
Spread the love

 

देहरादून(आरएनएस)।  जीएमएस रोड सेवलाकलां स्थित होटल वायसराय ग्रांट में हुई भागवत कथा में अब तक चार महिलाओं के गहने चोरी होने का मामले दर्ज हो गए हैं। 10 अगस्त को हुए कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम की भीड़ में यह वारदात की गई। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दो और नए मुकदमे दर्ज किए हैं। इससे पहले शनिवार को पहला केस दर्ज हुआ था। सेवलाकलां, रविदास मंदिर के पास की निवासी प्रेमलता पत्नी बलवंत सिंह ने तहरीर दी। बताया कि वह 10 अगस्त को पड़ोस के होटल में आयोजित भागवत कथा में गई थीं। कार्यक्रम में भारी भीड़ जमा हो गई थी।इसी बीच जब उन्होंने गले पर हाथ लगाया तो उनकी सोने की चेन गायब थी। पीड़िता के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ अन्य महिलाएं भी अपनी चेन चोरी होने की बात कह रही थीं। सोमवार को ही इस मामले में एक और संयुक्त मुकदमा दर्ज किया गया है। अश्वनी एन्क्लेव, सेवलाकलां निवासी सुनीता सुनहेर और वसुंधरा एन्क्लेव निवासी मीनाक्षी शर्मा ने 10 अगस्त को इसी भागवत कथा के कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में अपनी-अपनी सोने की चेन चोरी होने का केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी गैंग की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रही हैं। संभावना है कि महिलाओं के बीच कुछ अपराधी किस्म की महिलाओं ने यह वारदात की।

Parvatanchal