स्मरण: शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय शहीद स्मृति मेले का शुभारंभ

स्मरण: शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय शहीद स्मृति मेले का शुभारंभ
Spread the love

चमोली(आरएनएस)। बेनीताल में शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय शहीद स्मृति मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन विभिन्न ममंद और सांस्कृतिक टीमों ने कैन लगाई बाडुली… समेत कई गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। पहले दिन मेला कमेटी की ओर से विभिन्न लोगों को सम्मानित भी किया गया।रविवार सुबह शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी के स्मारक पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। मेले का शुभारंभ विधायक अनिल नौटियाल ने किया। संस्कृति विभाग की ओर से मां नंदा सुनंदा की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेले में ममंद मालसी, तोप, एरवाड़ी, घड़ियाल, सिमतोली आदि की ओर से गढ़वाली और कुमाउनी गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ममंद की ओर से हो लाली हो, लाली होसिया, पधानु बोला तिले धारु बोला…, कैन लगाई बाडुली… आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि शहीद बाबा उत्तराखंडी का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। मेले में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, मेलाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, सचिव वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, अनिल कोटियाल, जीतेंद्र कुमार, हरिराम आदि लोग मौजूद रहे।
तेरी जय बोला, जय महाकाल तेरी जय बोला…
वहीं नारायणबगड़ ब्लॉक के जाखोली सिमार सिमली में तीन दिवसीय महामृत्युंजय श्रावणी पर्यावरण पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। मेले का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत तथा भाजपा जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह बुटोला ने किया। मेले के शुभारंभ से पूर्व आयोजन समिति ने महिला मंगल दल सिमली तथा बदरीनाथ वनप्रभाग के पश्चिमी पिंडर रेंज के सहयोग से पौधरोपण किया। मेले के पहले दिन सांस्कृतिक मंच पर लोकगायक सावन चमोली, विमल बिष्ट और लोकगायिका मोनिका देवरियाल के गीतों की धूम मची रही। सावन चमोली ने भगवान शिव के भजन शंभू महादेव तेरी जय बोला, जय महाकाल तेरी जय बोला…, मोनिका देवरियाल ने भगवती तेरो सजिगे शृंगार … गीत से श्रोताओं को झुमाया। ममंद व शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेला संरक्षक संजू देवी, अध्यक्ष हरेंद्र बुटोला, सचिव जयपाल सिंह बुटोला, चंद्रसिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, जीत सिंह बुटोला, विक्रम सिंह नेगी, गांगीलाल व मोहन प्रसाद शास्त्री आदि मौजूद रहे।

Parvatanchal