हादसा: देर रात को हो गई दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
रुद्रपुर(आरएनएस)। ग्राम कल्याणपुर-ड्योढ़ी रोड पर मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात ग्राम कल्याणपुर-ड्योढ़ी रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में ग्राम ड्योढ़ी निवासी 26 वर्षीय राजा पुत्र इंतियाज हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक चालक 50 वर्षीय कालीचरण पुत्र रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।एसआई संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को राजा के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

