दुखद: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, रेलवे में संविदा पर कार्यरत था मृतक
रुद्रपुर(आरएनएस)। सड़क हादसे में बुधवार देर रात बाइक सवार रेलवे के संविदा कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शांतिनगर बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी 40 वर्षीय भगत सिंह बोरा रेलवे में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वह शिवपुरम बंडिया वार्ड तीन किच्छा में रहते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इस बीच हल्द्वानी रोड स्थित शुगर फैक्ट्री गेट के सामने अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके के दो बच्चे हैं। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उपचार के दौरान सड़क हादसे में घायल की मौत, केस दर्ज
उधर ,सड़क हादसे में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संजय कालोनी निवासी जहीर अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि पांच जुलाई की रात वह और उसका भाई ताहिर अंसारी बरेली जा रहे थे। गोलगेट के पास बरेली-नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में भाई गंभीर रूप से घालय हो गया। 108 एंबूलेंस से एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे राममूर्ति मेडिकल कालेज बरेली रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। कोतवाल पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

