शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

मेष – आज कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर घर का माहौल खुशनुमा बनाएगी। आर्थिक रूप से लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और हंसी-मजाक में समय बीतेगा। आत्मविश्वास, संतोष और मानसिक शांति बनी रहेगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की मेहनत के नतीजे सबके सामने आएंगे। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की तारीफ हो सकती है। कला से जुड़े लोगों को सम्मान या पुरस्कार मिलने के योग हैं। वाणिज्य के क्षेत्र में पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। विवाहित लोगों को साथी के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। अविवाहित लोगों का किसी सच्चे और भरोसेमंद व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। पुराने रिश्ते में भरोसा और अपनापन लौटेगा। साथी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत खुशी देगी। कुछ लोग अपने रिश्ते को नई दिशा देने का फैसला कर सकते हैं। पाचन सामान्य रहेगा और भोजन में रुचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। नींद गहरी और संतुलित रहेगी।
वृष – आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। परिवार के किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपकी राय निर्णायक हो सकती है। आर्थिक योजनाओं को लेकर सोच स्पष्ट रहेगी। घर में अनुशासन और रचनात्मकता का अच्छा तालमेल दिखाई देगा। परिवार में किसी नए काम की शुरुआत या योजना बन सकती है। मजबूत सोच के कारण सम्मान मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को निवेशक या क्लाइंट का भरोसा जीतने का मौका मिलेगा। वाणिज्य में नई रणनीति से फायदा हो सकता है। शिक्षा क्षेत्र में सीनियर पद या दूसरों को मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी मिलेगी। कानूनी कामों में आपके मजबूत तर्क असरदार रहेंगे। प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास दिखाई देगा। पुराने रिश्ते में साफ बातचीत से संबंध मजबूत होंगे। कुछ लोगों को रिश्ते में आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी। भावनाएं संतुलित रहेंगी। साथी की भावनाओं को समझकर फैसला लेना फायदेमंद होगा। प्रेम शब्दों से ज्यादा व्यवहार में दिखाई देगा। दिल की धड़कन तेज महसूस हो सकती है। ब्लड प्रेशर या तनाव से परेशान लोगों को ध्यान और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। शरीर में ऊर्जा और आत्मबल महसूस होगा।
मिथुन – आज आत्ममंथन और भावनात्मक दूरी का दिन है। परिवार में कुछ बातें अनकही रह सकती हैं। बड़े लोगों से मतभेद होने के बाद आप शांति से परिस्थितियों पर विचार करेंगे। आर्थिक फैसला टालना बेहतर होगा। परिवार में ज्यादा बातचीत न होने के बावजूद एक-दूसरे की भावनाओं की समझ बनी रहेगी। पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है। मन की शांति के लिए किसी नई दिशा में आगे बढ़ने की इच्छा होगी। अपने काम और लक्ष्य की दोबारा समीक्षा करने का समय है। तकनीकी क्षेत्र के लोग किसी काम के नतीजे से असंतुष्ट हो सकते हैं। वाणिज्य में पुराने कारोबारी संबंध को छोड़ने या उसमें बदलाव करने की स्थिति बन सकती है। कला से जुड़े लोगों का अपनी रचनात्मक दिशा बदलने का मन होगा। अपने अनुभव और अंदर की आवाज पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा। विवाहित लोगों को कुछ समय की दूरी से रिश्ते की स्थिति समझने में मदद मिलेगी। कुछ लोगों को रिश्ते में भावनात्मक खालीपन महसूस हो सकता है। बातचीत कम रहेगी, लेकिन भावनाएं गहरी होंगी। कभी-कभी चुप रहना भी रिश्ते की स्थिति स्पष्ट कर सकता है। थोड़ा पीछे हटना कमजोरी नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश होगी। नई शुरुआत की इच्छा मन में बढ़ेगी। थकान और मानसिक बोझ महसूस हो सकता है। जोड़ों में अकड़न या शरीर में भारीपन रहेगा। आंखों में थकान या सिर में दबाव महसूस हो सकता है। मेडिटेशन और कुछ समय अकेले रहने से मन शांत होगा।
कर्क – परिवार में अचानक हुई घटना या फैसले से माहौल बदल सकता है। बड़े लोगों की बात से कोई सच्चाई सामने आएगी। बच्चों से जुड़ा नया अनुभव आपका नजरिया बदल सकता है। अचानक खर्च होने की आशंका है। घर में विवाद के बाद संबंधों और परिस्थितियों को लेकर स्पष्टता आएगी। छिपी हुई बात सामने आ सकती है। नई परिस्थिति का अचानक सामना करना पड़ सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को पुराने फैसले की समीक्षा करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट की गलती सामने आ सकती है, लेकिन उसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। स्वतंत्र काम करने वालों को अपनी योजना में तुरंत बदलाव करना पड़ सकता है। कानूनी मामले की स्थिति अचानक बदल सकती है। प्रेम संबंध में कोई छिपी बात सामने आ सकती है। अविवाहित लोगों को किसी रिश्ते की असलियत समझ आएगी। ईमानदार बातचीत रिश्ते की आगे की दिशा तय करेगी। कोई भ्रम या गलतफहमी खत्म हो सकती है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन सच्चाई सामने आने से राहत भी मिलेगी। मजबूत और सच्चे रिश्ते इस बदलाव के बाद ज्यादा बेहतर हो सकते हैं। तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। किसी घटना के कारण मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन इससे अपनी सेहत को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।
सिंह – आज नई जानकारी और जिज्ञासा से भरा दिन रहेगा। परिवार के किसी युवा सदस्य के सवाल और उत्सुकता से माहौल सक्रिय रहेगा। बड़े लोगों की बातों से नई सीख मिलेगी। आर्थिक योजना सोच-समझकर शुरू करें। बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। छोटे आइडिया भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सतर्कता और जिज्ञासा साथ रखने से सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को युवा सहकर्मी का सुझाव फायदेमंद लग सकता है। तकनीकी क्षेत्र के लोग नई पद्धति या अपडेट पर काम शुरू करेंगे। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को नए आइडिया मिल सकते हैं। वाणिज्य में जानकारी भेजने या साझा करने में सावधानी रखें। कानूनी क्षेत्र में रिसर्च और मजबूत तर्क पर ध्यान रहेगा। नई दिशा की शुरुआत सही जानकारी से होगी। विवाहित लोगों को साथी की सोच गहराई से समझने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों का बातचीत या ऑनलाइन माध्यम से किसी से जुड़ाव हो सकता है। पुराने रिश्ते में किसी बात को लेकर शक या सवाल उठ सकते हैं। साफ बातचीत करना जरूरी होगा। कुछ लोग अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से बताने का साहस करेंगे। आंखों पर दबाव पड़ने से थकान या जलन हो सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने से नींद प्रभावित होगी। पाचन सामान्य रहेगा। पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद होगा।
कन्या – परिवार में विचारों को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन सभी का उद्देश्य एक ही रहेगा। बच्चों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ेगी। आर्थिक मामले में मतभेद के बावजूद समाधान मिल जाएगा। घर में हलचल और बातचीत का दौर रहेगा। परिवार के बीच अपनी समझ और नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। बहस के बजाय समझदारी से सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट के क्षेत्र में सहकर्मियों के बीच अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को नए प्रोजेक्ट में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। वाणिज्य में प्रतियोगिता बढ़ सकती है। कला से जुड़े लोग अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को टीम के मतभेद संभालने होंगे। रणनीति और संयम दोनों जरूरी रहेंगे। प्रेम संबंध में विचारों का टकराव हो सकता है, लेकिन रिश्ते की नींव मजबूत रहेगी। अविवाहित लोगों को किसी व्यक्ति की ओर से स्पष्ट संकेत नहीं मिलेंगे। पुराने रिश्ते में छोटी बात पर असहमति हो सकती है। साथी के साथ खुलकर बातचीत करें। भावनाओं में बहकर विवाद करने से बचें। मांसपेशियों में खिंचाव या थकान महसूस हो सकती है। लगातार खड़े होकर काम करने वाले लोगों को शरीर में दर्द या हल्का बुखार हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें। हल्का व्यायाम और संगीत तनाव कम करेंगे।
तुला – परिवार के दो महत्वपूर्ण कामों के बीच तालमेल बनाना मुश्किल हो सकता है। बड़े लोगों की सलाह से कोई फैसला लेंगे। बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक कार्यक्रम के बीच समय बांटना पड़ेगा। आर्थिक मामले में दो विकल्पों में से किसी एक को चुनना होगा। समय और उपलब्ध साधनों का समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी रहेगा। काम ज्यादा रहेगा और एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को दो प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। तकनीकी क्षेत्र में काम की प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा। वाणिज्य में दो सौदों के बीच संतुलन बनाना चुनौती रहेगा। कानूनी कामों में सही समय प्रबंधन से सफलता मिलेगी। विवाहित लोगों को साथी और परिवार के बीच प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। अविवाहित लोग दो रिश्तों या दो अलग विचारों को लेकर उलझ सकते हैं। पुराने संबंधों में व्यावहारिक जरूरत और भावनाओं के बीच खिंचाव रहेगा। दूर रहने के बावजूद रिश्ते में तालमेल बनाए रखना होगा। ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। योग और गहरी सांस लेने से फायदा होगा। काम और आराम के बीच संतुलन रखें। पर्याप्त पानी पिएं।
वृश्चिक – परिवार में कई योजनाएं और विचार एक साथ सामने आ सकते हैं। बड़े लोगों की सलाह आपको वास्तविक स्थिति समझने में मदद करेगी। आर्थिक मामले में भ्रम रहेगा और सही योजना चुनना मुश्किल हो सकता है। बातचीत में भावनाएं ज्यादा रहेंगी, लेकिन फैसला लेने में समय लगेगा। व्यावहारिक सोच ही सही रास्ता दिखाएगी। अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने की शुरुआत करें। कई मौके सामने आएंगे, लेकिन एक लक्ष्य पर ध्यान रखना जरूरी होगा। तकनीकी क्षेत्र के लोग अलग-अलग संभावनाओं के कारण भ्रमित हो सकते हैं। वाणिज्य में कई निवेश प्रस्ताव आ सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को अपनी रचनात्मकता को एक दिशा देनी होगी। हर अवसर स्वीकार करने के बजाय सही विकल्प चुनें। प्रेम संबंधों में भावनाएं तेज रहेंगी। विवाहित लोगों को साथी के मन की स्थिति समझने की जरूरत होगी। किसी फैसले को लेकर परेशानी हो सकती है। पुराने संबंध में भ्रम या अनिश्चितता बनी रहेगी। साथी की कल्पना और वास्तविक स्थिति में फर्क समझें। अधूरे रिश्ते की याद दोबारा मन में आ सकती है। मन में बेचैनी रह सकती है। आंखों की थकान या सिर में भारीपन महसूस होगा। हार्मोन से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को मेडिटेशन और योग से राहत मिल सकती है।
धनु – आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से नई शुरुआत का रास्ता खुलेगा। परिवार में लंबे समय से इंतजार कर रहे लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। बड़े लोगों के आशीर्वाद से घर में गर्व और संतोष का माहौल रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा फायदा होने की संभावना है। यात्रा या समारोह की योजना बन सकती है। परिवार के सदस्यों में तालमेल बना रहेगा। मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रमोशन या नया अवसर मिल सकता है। वाणिज्य से जुड़े लोगों को इंटरनेशनल संपर्क से फायदा होगा। स्वतंत्र काम करने वाले लोगों को बिजनेस बढ़ाने का मौका मिलेगा। कला से जुड़े लोगों के काम को बड़े स्तर पर पहचान मिल सकती है। लंबे समय से चल रहा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। विवाहित लोगों को साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और संतोष महसूस होगा। रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। कुछ लोग शादी या रिश्ते को औपचारिक रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। साथी के साथ यात्रा या साझा उपलब्धि से रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम में समझ और परिपक्वता दिखाई देगी। ऊर्जा और मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा। शरीर में हल्कापन महसूस होगा। जोड़ों या मांसपेशियों की पुरानी परेशानी में सुधार हो सकता है। यात्रा के दौरान थकान होगी, लेकिन काम करने की क्षमता बनी रहेगी। योग और ध्यान से मन शांत रहेगा।
मकर – आज समृद्धि, रचनात्मकता और संतोष का दिन है। परिवार में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। बड़े लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक स्थिरता मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और किसी नए निवेश पर विचार हो सकता है। परिवार के सदस्यों में देखभाल की भावना बढ़ेगी। सुविधाओं और भावनात्मक शांति का अच्छा तालमेल रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा है। कला और डिजाइन से जुड़े लोगों को खास पहचान मिल सकती है। वाणिज्य में स्थिर फायदा और बिजनेस बढ़ने की संभावना है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को क्लाइंट से लंबे समय का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। काम में सहजता और बेहतर गुणवत्ता बनाए रखें। रिश्ते में अपनापन और रोमांस दोबारा बढ़ सकता है। कुछ लोग भविष्य की योजनाओं पर गंभीर बातचीत करेंगे। प्रेम में एक-दूसरे को समझने और ध्यान रखने की भावना मजबूत होगी। रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा और स्नेह बना रहेगा। प्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि भरोसे और जिम्मेदारी के रूप में दिखाई देगा। शरीर में ऊर्जा महसूस होगी। महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। त्वचा और बालों की स्थिति बेहतर रहेगी। पौष्टिक भोजन और पर्याप्त आराम से सेहत अच्छी रहेगी।
कुंभ – आज आत्ममंथन और नए फैसलों का समय है। बड़े लोगों की सलाह से उलझे संबंधों में स्पष्टता आएगी। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारी आपको अपने फैसलों पर दोबारा विचार करने के लिए प्रेरित करेगी। आर्थिक मामलों को नए नजरिये से समझना होगा। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी खुशी माहौल को हल्का करेगी। बीती बातों का अर्थ अब बेहतर तरीके से समझ आएगा। पिछले प्रयासों के नतीजे सामने आएंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को सीनियर अधिकारियों से तारीफ या पहचान मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र में आपके अनुभव का टीम को फायदा होगा। वाणिज्य से जुड़े लोगों को पुराने निवेश से सकारात्मक नतीजा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में पिछले काम का फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में सच्चाई और स्पष्टता आएगी। कुछ लोगों को रिश्ते के भविष्य को लेकर फैसला लेना पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं को अब नए नजरिये से समझेंगे। साथी के साथ खुली बातचीत से संबंध मजबूत होगा। फैसला लेते समय भावनाओं और समझ दोनों का संतुलन जरूरी होगा। पुराने दर्द और गलतफहमी से छुटकारा मिल सकता है। सांस या गले से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। मेडिटेशन और प्रार्थना से मानसिक राहत मिलेगी। लंबे समय से थकान या तनाव झेल रहे लोगों को आराम मिलेगा। नींद और खानपान व्यवस्थित रखें। श
मीन – आज परिवार में खुशी और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। किसी शुभ कार्यक्रम या परिवार के दोबारा एक साथ आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। बड़े लोगों का आशीर्वाद और बच्चों की खुशी मन को सुकून देगी। आर्थिक रूप से स्थिरता और संतोष रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सफलता का उत्सव मनाया जा सकता है। प्रेम और आपसी एकता का अनुभव होगा। सहयोग और तालमेल से काम पूरे होंगे। मैनेजमेंट में टीम की एकता से सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र में लंबे प्रोजेक्ट के पूरा होने से राहत और गर्व महसूस होगा। वाणिज्य से जुड़े लोगों को स्थायी फायदा या पार्टनरशिप से संतोष मिलेगा। साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग बना रहेगा। विवाहित लोगों को परिवार और साथी के साथ प्रेम का नया अनुभव होगा। अविवाहित लोगों का किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है, जिसकी सोच और जीवन मूल्य उनसे मेल खाते हों। साथी के साथ समय बिताने से भरोसा और स्थिरता बढ़ेगी। रिश्ते में भावनात्मक नजदीकी और गहरा जुड़ाव महसूस होगा। दिल और ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। नींद गहरी और आरामदायक रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

