हादसा: निरीक्षण करने के दौरान गिर गई अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

हादसा: निरीक्षण करने के दौरान गिर गई अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
Spread the love

चमोली(आरएनएस)। शनिवार दोपहर को अस्पताल की पहले से क्षतिग्रस्त दीवार का खोखला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस मलबे में दबने से अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचने से पहले की घायल डॉ. नवीन ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग और व्यापारी स्तब्ध रह गए हैं।बीते 25 जून को भारी बारिश के कारण बहकर आए मलबे से अस्पताल परिसर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार का मरम्मत कार्य किया जा रहा था। दोपहर एक बजे करीब डॉ. नवीन मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे थे कि अचानक पहले से खोखली हो चुकी दीवार उनके उपर भरभराकर गिर पड़ी और वे उसके नीचे दब गए।दर्दनाक हादसे का पता चलते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और व्यापारी बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल चिकित्सक को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।कर्णप्रयाग के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले की घायल चिकित्सक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मृतक चिकित्साधिकारी के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Parvatanchal