सख़्त रुख: पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 10 मकान मालिकों पर काटे कोर्ट चालान

सख़्त रुख: पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 10 मकान मालिकों पर काटे कोर्ट चालान
Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रानीपुर पुलिस ने रविवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार और बाहरी व्यक्ति रखने वाले 10 मकान मालिकों पर कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के कोर्ट चालान किए गए। रविवार को रानीपुर क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गैस प्लांट क्षेत्र की विट्ठल विहार, शक्तिनगर कॉलोनी, बैरियर नंबर-6 तथा सुमननगर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, मजदूरों, रेहड़ी-ठेली संचालकों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर 145 लोगों का सत्यापन कराया। जांच में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर और बाहरी व्यक्तियों को रखने वाले 10 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल एक लाख रुपये के कोर्ट चालान किए गए।इसके अलावा स्वयं का सत्यापन नहीं कराने वाले आठ बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ दो हजार रुपये के नगद चालान किए गए। पुलिस ने अभियान के दौरान मकान मालिकों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां रहने वाले सभी किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। अभियान में चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक चरण सिंह, चौकी प्रभारी सुमननगर अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक राहुल थापा, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल सहित कोतवाली रानीपुर की पुलिस टीम मौजूद रही।

Parvatanchal