सनसनी: अपनी शादी की पार्टी देकर लौट रही नवविवाहिता का सोसाइटी में मिला शव, 2 महीने पहले लिए थे सात फेरे

सनसनी: अपनी शादी की पार्टी देकर लौट रही नवविवाहिता का सोसाइटी में मिला शव, 2 महीने पहले लिए थे सात फेरे
Spread the love

नईदिल्ली(आरएनएस)। दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कि पालिका कुंज एनडीएमसी सोसाइटी में एक 28 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संगम विहार निवासी आकृति के रूप में हुई है, जिसकी महज ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं, मृतिका की जिस सोसाइटी से लाश मिली, वहां से इसका दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है।
घटना बीते शनिवार रात 9.0 बजे की है, जब सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने लड़की की लाश को देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की की पहचान संगम विहार निवासी आकृति के रूप में की। दरअसल, आकृति की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी।
परिवार वालों का कहना है कि आकृति छतरपुर में नौकरी करती है और उसने शनिवार को अपने दोस्तों को अपनी शादी की पार्टी दी थी। शाम में उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि वह घर के पास मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गई है, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही आकृति का फोन स्विच ऑफ हो गया और रात 9.0 बजे के करीब उसकी लाश लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज आवासीय परिसर में मिली।
परिवार वालों का कहना है कि इस सोसाइटी से आकृति का कोई लिंक नहीं है। उनका कोई रिश्तेदार भी सोसाइटी में नहीं रहता। अब सवाल यह है कि आखिर आकृति लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में क्या करने आई थी। सामने आई जानकारी के अनुसार, आकृति छतरपुर में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में नौकरी करती थी। उसकी शादी इसी साल 24 अप्रैल 2026 को हुई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। चूंकि लड़की की शादी को अभी 7 साल से कम समय (महज ढाई महीने) हुआ था, इसलिए कानून के मुताबिक इस मामले में एसडीएम को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आकृति वहां किसके साथ और कैसे पहुंची थी। जांच अभी जारी है।

Parvatanchal