दुखद: सड़क हादसे में चली गई डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की जान, मां-बाप के साथ स्कूटी पर सवार थी बच्ची

दुखद: सड़क हादसे में चली गई डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की जान, मां-बाप के साथ स्कूटी पर सवार थी बच्ची
Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पानीपत से श्रीनगर के लिए गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक मूल्यगांव के पास चढ़ाई पर अचानक बैक गियर न लगने के कारण पीछे की ओर फिसलने लगा। उसे पीछे आता देख उसके ठीक पीछे चल रहे दूसरे ट्रक के चालक ने भी अपने वाहन को पीछे करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार अंकित, जो अपनी पत्नी और बेटी नौनी के साथ जा रहे थे। अचानक ट्रक को अपनी तरफ आता देख जब तक वे संभल पाते, बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और डेढ़ साल की बच्ची नौनी ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्रवाई के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया है और मार्ग पर यातायात को दोबारा सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Parvatanchal