कोविड आज़: फिर ऊपर चढ़ने लगा है संक्रमण का ग्राफ, पढ़िए, बुधवार का कोरोना अपडेट
संवाददाता
देहरादून, 15 सितंबर। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की सुस्त पड़ती रफ़्तार के चलते शुरू हुई लोगों की लापरवाही भारी पड़ने लगी है। राज्य में संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ता नज़र आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुधवार शाम तक का हेल्थ बुलेटिन देखकर यही लगता है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 49 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 343310 पहुंच गयी है। राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण से किसी की जान नहीं गई। हालांकि अब भी उत्तराखंड में कोरोना के 296 एक्टिव मामले हैं। बुधवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना के 33 मरीजों ने महारोग पर विजय पाकर घर वापसी की है।
बुधवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या है इस प्रकार-
जनपद अल्मोड़ा में 01
बागेश्वर 01
चमोली 01
चम्पावत 02
देहरादून 10
हरिद्वार 02
नैनीताल 01
पौड़ी गढ़वाल 20
पिथौरागढ़ 04
रुद्रप्रयाग 00
टिहरी 00
उधमसिंहनगर 02
तथा
उत्तरकाशी में 05
राज्य में बुधवार को ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का कोई मामला सामने नहीं आया हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 580 मामले सामने आ चुके हैं। उनमें से कुल 132 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अब तक कुल 351 लोग स्वस्थ होने के बाद घरों को लौट चुके हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-



