मौसम पूर्वानुमान: देहरादून समेत उत्तराखंड में हो सकती है तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम पूर्वानुमान: देहरादून समेत उत्तराखंड में हो सकती है तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
Spread the love

 

12-13 मई को पर्वतीय जिलों में कड़ा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात के आसार

देहरादून।   उत्तराखंड में मौसम ने सोमवार को एकबार फिर करवट ली है। राजधानी देहरादून में कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। राज्य के अन्य कुछ इलाकों में भी मौसम ने करवट ली है। आईएमडी ने पहाड़ी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान और हिमपात की भविष्यवाणी की है। खासकर 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। इसके साथ ही पहाड़ों में कुछ अलग-थलग स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटों के दौरान में अथिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4°C की गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 12 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ सहित ऊंचाई वाले जिलों के अनेक स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विशेष रूप से 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार जताए गए हैं।

बात करें 13 मई के मौसम की तो राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। विशेष रूप से 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है। वहीं, राज्य के शेष मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जन के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड और फिसलन बढ़ने की चेतावनी दी

गई है।

Parvatanchal