दावा: हम दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं, भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव का दावा

दावा: हम दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं, भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव का दावा
Spread the love

 

देहरादून। ‘भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है हम एक विचार को लेकर चले और आगे बढ़ रहे हैं। इसीलिए अब हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा और विश्व गुरु बनेगा।’ यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व असम दार्जलिंग के सांसद राजू बिष्टा ने यहां पटेलनगर में आयोजित माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम में कही।

राजू बिष्टा ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में बहुत क्षमता है और उसी क्षमता के बलबूते उत्तराखंड में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में जो लोग मेहनत से काम करते हैं, उन्हें एक दिन अवश्य सफलता मिलती है और यह सब भाजपा में ही हो सकता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया आज भारत को मान और सम्मान के साथ देखती है।
सांसद राजू बिष्टा ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु न सिर्फ हर गाँव हर घर जाएंगे बल्कि उनसे संवाद कर उन्हें माइक्रो डोनेशन अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए 5 रुपये से 1000 रुपये तक दान के रूप में लेंगे। इसकी सफलता के लिए प्रदेश के सभी जिला और मंडलों में माइक्रो डोनेशन कैम्प राजू बिष्टा ने कहा कि हम युवा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि हमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। इस हेतु पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा से युवाओं को जोड़ने और उसे मजबूत बनाने के लिये अपने आस पास,कॉलेज, मंडल, शक्ति केंद्र बूथों पर युवाओं को प्रोत्साहित करें।

प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने उत्तराखंड का मिथक तोड़ने का काम किया है और फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में युवा मोर्चा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लटवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता इस सूक्ष्म दान अभियान को निचले स्तर तक ले जाएगा।
कुंदन लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करती है न कि किसी विशेष परिवार से। आज लाखों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, भाजपा पार्टी को अपना परिवार मानते हैं और इसे मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और माइक्रो डोनेशन के संयोजक सौरभ थपलियाल ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, हरजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, विपुल मंदोली, सागर गोयल प्रदेश मंत्री दिव्य राणा, सुधीर जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, संजीव चौहान, अंशुल चावला व आशीष रावत समेत युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Parvatanchal