एक्शन: शोभायात्रा पर पथराव करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

एक्शन: शोभायात्रा पर पथराव करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Spread the love

 

रुड़की। पुलिस ने शोभा यात्रा पर पथराव कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा शनिवार की रात हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा पर पथराव मामले में मामले में 12 लोगों को नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दो समुदायों के बीच हुए बवाल से गांव में अब भी तनाव बना हुआ है। शांति बनाए रखने के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी देहात और सीओ ने गांव में डेरा डाल रखा है।
एसओ ने बताया कि बवाल में 12 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है जिनमें से छह लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि खुर्शेद, शहनवाज, हुसैन, पैगाम, निवाजिश, रियाज, रहीस और इसरार समेत 12 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दरअसल, शनिवार को भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक समुदाय के लोगों ने छतों से पथराव कर दिया था जिससे शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। पथराव से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर जुट गए। इससे दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया।
बवाल होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। गांव में कुछ संगठनों के लोग भी पहुंच गए। पुलिस आक्रोशित भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी रही। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जाती है।

Parvatanchal