कामयाबी: उत्तराखंंड में पकड़ा गया पंजाब का वांछित गैंगस्टर

कामयाबी: उत्तराखंंड में पकड़ा गया पंजाब का वांछित गैंगस्टर
Spread the love

 

देहरादून। इसे विडंबना कहा जाए या पुलिस प्रशासन का नाकारापन कि धार्मिक श्रृद्धालुओं और पर्यटकों के बाद अब बाहर से आने वाले दुर्दांत अपराधियों के लिए भी उत्तराखंड पसंदीदा क्षेत्र बन रहा है। समय समय पर यहां शरण लेने वाले अन्य राज्यों के अपराधी पकड़े जाते रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला तब सामने आया जब पंजाब औऱ देहरादून की एसटीएफ टीम को पंजाब के तरकेन्द्र सिंह बिंद्रा नाम के एक युवक की हत्या के आरोप में हरवीर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गुण कलान, पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। गौरतलब है कि पंजाब में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद से देहरादून के मांडुवाला में गेस्ट हाउस में रह रहा था।
जानकारी के मुताबिक, वांछित चल रहे इस आरोपी को लेकर एसटीएफ पंजाब द्वारा देर शाम को एसटीएफ देहरादून से संपर्क किया गया। एसटीएफ देहरादून द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । विगत तीन-चार दिन में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की तलाश हेतु सभी होटलों एवं हॉस्टल के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि 2 दिन पूर्व ही मांडूवाला, प्रेम नगर में एक लड़का बाहर से आकर रुका है। इसके बाद एसटीएफ देहरादून एवं एसटीएफ पंजाब ने मांडूवाला में दबिश देकर वांछित आरोपी हरविंदर को गिरफ्तार कर लिया।

Parvatanchal