एक्शन: जिला पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले गुंडा एक्ट के दो आरोपियों को किया जिला बदर

एक्शन: जिला पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले गुंडा एक्ट के दो आरोपियों को किया जिला बदर
Spread the love

हल्द्वानी।  पूर्व में नशा सप्लाई करते हुए पकड़े गए गुंडा एक्ट के दो आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। इसके अलावा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए सत्यापन की कार्रवाई की गई। ऑपरेशन प्रहार के दौरान पुलिस ने पूरे जिले में बड़ी संख्या में चालानी कार्रवाई की।एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर तीन से सात अप्रैल तक ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए पकड़े गए वनभूलपुरा निवासी सलमान और मोहसिन को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। दोनों पर पूर्व में गुंडा एक्ट लग चुका है। इसके अलावा पुलिस ने सात शातिर वांछित इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 484 संदिग्धों का सत्यापन हुआ। 111 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की कार्रवाई की गई। रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट, हूटर बजाने वाले 110 वाहनों के चालान किए गए। 31 वाहन सीज किए गए। वहीं नशे में वाहन चलाने पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 243 होटल, ढाबे इत्यादि की सघन चेकिंग हुई। एसपी सिटी मनोज कत्याल समेत सीओ अमित सैनी, कोतवाल विजय मेहता व अन्य अभियान में शामिल रहे।

Parvatanchal