हादसा टलाः बिना इंजन के दौड़ पड़ा ट्रेन का कोच, 150 मीटर जाने के बाद पटरी से उतरा

हादसा टलाः बिना इंजन के दौड़ पड़ा ट्रेन का कोच, 150 मीटर जाने के बाद पटरी से उतरा
Spread the love

लालकुआं। रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलगाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर व गार्ड कोच अचानक बिना इंजन के ही ढलान की ओर चल पड़ा और करीब 150 मीटर दूर जाकर पटरी से उतर गया।
घटना सुबह करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। उस समय पिट लाइन में कोच की मरम्मत का कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोच अचानक धीरे-धीरे ढलान की ओर खिसकने लगा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।कर्मचारियों ने कोच को रोकने के लिए पीछे दौड़ लगाई और व्हील चाक लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन कोच रुक नहीं सका।
ढलान में लुढ़कता हुआ कोच रनिंग रूम की ओर बढ़ते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर दूर टर्नआउट के पास पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही प्रशिक्षित रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया। करीब चार घंटे के बाद तक कोच को पटरी पर लाने का कार्य जारी रहा।

Parvatanchal