एम्स: अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में कर्मचारियों को दी गई अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी
ऋषिकेश। एम्स में व्यापक अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तत्परता सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें संस्थान के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। शनिवार को एम्स अस्पताल प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को अग्नि सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। इस कार्यशाला से खासतौर से अस्पताल में सेवारत नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक वर्ग के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में बचाव के तरीकों का अनुभव प्राप्त होगा। सीबीआरआई रूड़की के वैज्ञानिक डा. सौरभ जैन और डा. ए अरविन्द कुमार सहित अग्निशमन विभाग ऋषिकेश के प्रभारी सुधीर सिंह गुंसाई व भरत कुमार आदि अतिथियों ने स्मोक डिटेक्टर, अलार्म सिस्टम और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में लाभप्रद जानकारी दी और प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि संस्थानों में प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए अग्नि सुरक्षा के व्यापक संशाधन और उपाय होने चाहिए। संस्थान के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमाडेंट अनिल चन्द्र ने अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करने और इनसे आग बुझाने के विभिन्न तौर- तरीकों का प्रशिक्षण दिया। मौके पर डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वाष्र्णेय, उप निदेशक प्रशासन ले. कर्नल गोपाल मेहरा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी सत्या श्री, मुख्य नर्सिंग अधिकारी डा. अनिता रानी कंसल, डीएमएस डा. रवि कुमार, पीआरओ डा. श्रीलोय मोहन्ती, सुरक्षा अधिकारी पीएस राणा, डीएनएस कमलेश आदि उपस्थित रहे।
