शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शनिवार, 09 अप्रैल 2022

मेष –
दिनभर कार्यभार की अधिकता रहेगी। परंतु आप अपनी व कार्यकुशलता और मेहनत से उन्हें पूरा कर भी लेंगे। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। पड़ोसियों के साथ किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर यही है कि आपसी संबंधों में एक निश्चित दूरी भी बना कर रखना चाहिए। बच्चों के कैरियर संबंधी गतिविधियों में कुछ व्यवधान रहेंगे। परंतु समय आने पर परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
कार्यक्षेत्र पर स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी डील करने से पहले पेपर अच्छी तरह चेक कर लें। नौकरी पेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट पर टीम वर्क में काम करने से उचित रिजल्ट मिलेंगे। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखेगा, जिससे आप घर आकर खुश होंगे तथा थकान भूल जाएंगे। अत्यधिक काम के बोझ की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। इसलिए काम के साथ-साथ अपने खुद का ध्यान भी रखना जरूरी है।

वृष –
किसी नजदीकी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। कोई खास लोगों से मेल मुलाकात भी होगी। समय भावुकता की बजाय व्यवहारिक सोच रखने का है। आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। बच्चों को अपनी मेहनत के अनुरूप मन मुताबिक परिणाम न मिलने से कुछ निराशा की स्थिति रहेगी। उनका मनोबल बनाकर रखना अभिभावकों का दायित्व है। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। अन्यथा कोई वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय संबंधी किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए अभी कुछ इंतजार करें। इस समय मार्केटिंग तथा मीडिया के कामों में ज्यादा समय न गवाएं। अचानक ही किसी व्यक्ति से मुलाकात में बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। घर परिवार में सुखद और सुकून भरा माहौल रहेगा। थकान और तनाव का प्रभाव आप की कार्य क्षमता तथा मनोबल पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

मिथुन –
आज आपके ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां रहेंगी। साथ ही परिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा। आप दैनिक कार्यों के साथ-साथ अपनी हॉबी के लिए भी कुछ समय निकालकर सुकून महसूस करेंगे। कुछ व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से भाइयों के साथ संबंध खराब होने की भी स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। व्यवसाय में आपकी उचित कार्य प्रणाली की वजह से पब्लिसिटी बढ़ेगी। काम की अधिकता की वजह से कुछ अथॉरिटी अपने कर्मचारियों को भी देना उचित रहेगा। इससे आपका कार्य भार हल्का होगा। साझेदारी संबंधित बिजनेस में स्थिति फायदेमंद रहेगी। दांपत्य जीवन सुकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। गैस और कब्ज की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। खानपान के मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें।

कर्क –
आपका व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ बाहरी गतिविधियों में भी रुचि लेना आपके संपर्कों को और अधिक बढ़ाएगा। कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आप की उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। संबंधियों तथा मित्रों के साथ मेल मुलाकात करते समय पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, इसकी वजह से वर्तमान में भी समस्याएं उठ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी कुछ विचार विमर्श होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल तथा आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। परंतु इसका नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर नहीं पड़ेगा, इसलिए चिंता ना करें।

सिंह –
आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को महत्व देंगे। घर परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात बहुत ही उत्तम रहेगी, खास मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। वर्तमान परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं इसलिए धैर्य बनाकर रखें। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। परंतु डांट-फटकार के बजाय प्यार से समझाने की कोशिश करें। मशीनरी, लोहे आदि से संबंधित व्यवसाय में मन मुताबिक प्रॉफिट होने की संभावना है। काम संबंधी योजना बना रहे हैं तो अभी उस पर किसी भी तरह की कार्यवाही ना करें क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से अपने आप को दूर रखें, अन्यथा अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।

कन्या –
ग्रह गोचर पूर्णता आपके पक्ष में है। समय का भरपूर सदुपयोग करें। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने की योजना बन रही है तो अपने सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें। आपके किसी व्यवहार की वजह से घर में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए ज्यादा रोक-टोक ना लगाएं तथा अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। मार्केट में आप की छवि बहुत ही बेहतर रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत भी होगी परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रख कर पूरी तरह से मेहनत करें और अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के समक्ष उजागर ना करें। घर तथा व्यवसाय में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती है। सिर दर्द में माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।

तुला –
आप अपने काम के प्रति अनूठी होशियारी का प्रदर्शन करेंगे। स्त्रियां अपने घरेलू कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी, और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य और मान-सम्मान का ध्यान रखना आपका दायित्व है। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास भी करना पड़ सकता है। कभी-कभी किसी की नकारात्मक बात आप को आहत करेगी। बिजनेस प्लेस पर चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिलेगी।
दांपत्य जीवन में सुखद और शांतिपूर्ण स्थिति रहेगी। अचानक ही किसी प्रियजन से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां तंग करेंगी।

वृश्चिक –
घर में नवीन वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद आदि की खरीदारी में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। हिम्मत तथा साहस के बल पर आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे। विद्यार्थी अपने नए सत्र की शुरुआत से ही समय का उचित मैनेजमेंट संबंधी प्लानिंग करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन दुःखी रहेगा, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में करियर संबंधित कोई सपना पूरा होने वाला है। सरकारी कामों में भी सफलता मिलेगी। नकारात्मक लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल ना रखें, क्योंकि उनकी वजह से आपका ध्यान व्यवसाय से हट सकता है। बैंक संबंधी गतिविधियों को समय पर अवश्य पूरा करें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सकून देगा। असंतुलित खानपान की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय बिल्कुल हल्का आहार लेने का प्रयास करें।

धनु –
किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। साथ ही कोई बड़ी दुविधा हल हो जाने से मानसिक सुकून रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। नजदीकी संबंधों के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें, कोई मुसीबत अचानक खड़ी हो सकती है। अत्यधिक इगो रखने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। फोन पर कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप से आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनेंगी। परंतु आर्थिक मामलों में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, जिसकी वजह से घर का वातावरण भी डिस्टर्ब हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे।

मकर –
आज अधिकतर काम दिन के प्रथम पक्ष में ही पूरे करने का प्रयास करें। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है। दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ विपरीत भी हो सकती है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। घर में बहुत अधिक टोका-टाकी रखने से पारिवारिक लोगों को परेशानी हो सकती है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व रहेगा। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफलता पाएंगी। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में पॉजिटिव वातावरण की वजह से कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं।

कुंभ –
पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ज्यादा ना लें तथा दूसरे सदस्यों से भी बांटने का प्रयास करें। इससे आप अपने खुद के लिए समय निकाल पाएंगे और सुकून भी मिलेगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। झुंझलाहट और लापरवाही की वजह से बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने की आशंका है। धैर्य और संयम से काम लें। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे, जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है। आप व्यवसाय में जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, इसके लिए अभी और कोशिशों की जरूरत है। व्यक्तिगत गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। काम ज्यादा होने की वजह से सरकारी नौकरी वाले लोग परेशान रहेंगे। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियां उपज सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें, किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है।

मीन –
कुछ समय आत्ममनन और आत्म विश्लेषण में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको कई उलझे सवालों का जवाब भी मिलेगा। आपको जिस सुकून और शांति की तलाश थी, वह हासिल होने वाली है। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खर्चा और कार्य भार बढ़ेगा। इसलिए अनावश्यक खर्चाें से परहेज करें। खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जल्दबाजी में किए गए कार्य गलत भी हो सकते हैं। व्यवसाय संबंधी किसी कार्य को लेकर जल्दी ही आपके सपने साकार होने वाले हैं। कमीशन बीमा आदि से संबंधित कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक की स्थिति रहेगी, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इसलिए समझदारी रखना जरूरी है। गर्मी और पोल्यूशन से अपना बचाव करें। खांसी, जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है। लापरवाही ना करें और भरपूर आराम भी लें।

Parvatanchal