आक्रोश: शिक्षा निदेशक पर हमले को लेकर भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आक्रोश: शिक्षा निदेशक पर हमले को लेकर भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Spread the love

ऋषिकेश।  प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ की गई मारपीट को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में प्रदर्शन कर रायपुर के भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार गुंडों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने सरकार से मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। रविवार को जौलीग्रांट चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शासन चलाने में पूरी तरह विफल है। आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता अब सरकारी दफ्तरों में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है, हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था सरकार के हाथ से निकल चुकी है। डोईवाला मंडलम अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कहा कि एक ओर प्रदेश में अराजकता फैल रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार हिंदू सम्मेलनों के जरिए धर्म की आड़ में राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इस कुशासन को समझ चुकी है और उत्तराखंड में भाजपा का अंत निश्चित है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मनोज नौटियाल, मोहित कपरवान, संजीव भट्ट, रोहित नेगी, चंद्रप्रकाश काला, अफसाना, रेखा काण्डपाल, राहुल सैनी, शांतिप्रसाद भट्ट, बालेन्दर सिंह सजवान, ताजबर सिंह नेगी, मनोज सिंह पटवाल, प्रांजल चौहान, अरुण तिवाड़ी, आशीष सिंह राणा, खेम सिंह सजवान, सुनील, कमलेश भारती आदि उपस्थित रहे।
मारपीट की निंदा की
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन ब्लाक इकाई नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष विपिन पठोई ने कहा कि बीते रोज देहरादून में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा और उनके करमचारियों के साथ मारपीट की गई। जो निंदनीय है। मौके पर ओमप्रकाश असवाल, दीपक गोस्वामी, जगमोहन रावत, खुशहाल सिंह रावत, भरत सिंह चौहान, देवेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस ने भी विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन
विकासनगर। शिक्षा निदेशक पर हुए हमले के विरोध में रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर तिराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दफ्तर में जाकर सरकार के किसी अधिकारी पर हमले की घटना से जाहिर होता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा विधायक और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सूरज तोमर ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के निदेशक पर हुए हमले को पूरी सरकार का मौन समर्थन मिला हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी तक अपराधी ही कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे, लेकिन अब भजापा विधायक और कार्यकर्ता भी खुलेआम कानून को रौंद रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रिंकू कन्नौजिया, अजीत सिंह, हिमांशु राठौर, शुभम चौहान, सागर राणा, सुशील आदि शामिल रहे।

Parvatanchal