शादी के 17वें दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, उल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट देख परिवार के उड़े होश

अमरोह। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के मात्र 17 दिन बाद दुल्हन प्रेग्नेंट हो गई। यह बात पता चलते ही पति और ससुराल के अन्य लोग हैरान रह गए। पति युवती को उसके मायके छोड़ आया। उसने ससुराल वालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पूरे इलाके में इस खबर की जमकर चर्चा हो रही है। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। युवक की शादी 28 जनवरी, 2026 को संभल जिले की युवती से हुई थी। शादी से पहले मंगनी और विवाह की सारी रस्में पारंपरिक तरीके से हुईं और लेन-देन भी हुआ।

शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। शुरुआती कुछ दिन सब ठीक रहा। करीब एक हफ्ते बाद दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत शुरू कर दी। उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पति से दूरी बना ली। दर्द बढ़ने पर पति ने 13 फरवरी को एक निजी डॉक्टर से अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट देखकर हवाईयां उड़ गईं। चेकअप कर चिकित्सक ने बताया कि वह 11 सप्ताह एक दिन की गर्भवती है, जबकि शादी को सिर्फ 17 दिन गुजरे थे।
युवक ने जब परिजनों को यह रिपोर्ट दिखाई तो परिवार में सन्नाटा छा गया। बताया जा रहा है कि शादी से पहले युवती का किसी से प्रेम संबंध था। दोनों में शारीरिक संबंध भी थे, प्रेमी द्वारा ही वह गर्भवती हुई है। राज खुलने पर ससुराल वाले दुल्हन को मायके छोड़ आए। बदनामी से परेशान पीड़ित युवक ने अब थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे धोखे में रखकर शादी की है।

