फ़रार: पुलिस को एक ही परिवार के 9 लोगों की तलाश, नारकोटिक्स टीम पर हमले का आरोप

फ़रार: पुलिस को एक ही परिवार के 9 लोगों की तलाश, नारकोटिक्स टीम पर हमले का आरोप
Spread the love

 

 

 

 

 

 

 

 

उधमसिंह नगर।  जिले के रुद्रपुर में स्मैक तस्करी की सूचना पर पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम पर पथराव करने वाले एक ही परिवार के नौ आरोपित अभी भी फरार हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब कोर्ट ने इनके खिलाफ धारा 82 के तहत घोषणा जारी कर दी है, जिसके बाद पुलिस जल्द ही उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर सकती है।

घटना 1 फरवरी को सुभाष कॉलोनी स्थित कल्लू के घर पर हुई थी, जहां टीम पर हमला कर हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से 64 ग्राम स्मैक बरामद कर हसीना (पत्नी इलियास) को गिरफ्तार किया था। बाकी फरार आरोपितों में नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी और फरहाना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:   शातिर: डीएम अंशुल सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, लोगों से मांगा जा रहा मोबाइल नंबर

पुलिस ने इनके शरण देने वाले रामपुर थाना अजीमनगर के रतनपुरा निवासी फरजनद अली उर्फ नन्हें को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश जारी है। यदि वे सरेंडर नहीं करते या गिरफ्तार नहीं होते, तो उनके संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!