सबक: मनचला उस्मान पहुंच गया सलाखों के पीछे, युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न के मामले में हुआ गिरफ्तार

सबक: मनचला उस्मान पहुंच गया सलाखों के पीछे, युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न के मामले में हुआ गिरफ्तार
Spread the love

राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। स्थानीय निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली कोटद्वार में दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि एक युवक द्वारा कई दिनों से अनावश्यक रूप से उसे कॉल एवं मैसेज किए जा रहे हैं तथा आते-जाते समय गाली-गलौच करने के साथ आपत्तिजनक हरकतें की जा रही हैं। मामला महिला से संबंधित एवं गंभीर प्रकृति का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण में संलिप्त रसीदिया मस्जिद कोटद्वार निवासी अभियुक्त उस्मान को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसांई, उपनिरिक्षक विनोद चपराना व आरक्षी कुलदीप शामिल थे।

Parvatanchal