कोविड-19: उत्तराखंंड में खात्मे की ओर बढ़ने लगा संक्रमण, पढ़िए, आज़ का अपडेट

कोविड-19: उत्तराखंंड में खात्मे की ओर बढ़ने लगा संक्रमण, पढ़िए, आज़ का अपडेट
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंंड में जानलेवा वैश्विक महामारी कोविड-19 की रफ़्तार अब पूरी तरह मंद पड़ने लगी है। संक्रमण के मामलों में भी अब लगातार कमी आती जा रही है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार,पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मात्र 07 नये मामले सामने आए हैं। ये मामले भी महज़ दो जिलों हरिद्वार और देहरादून के हैं। इस दौरान राज्य में 11 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.52 प्रतिशत पर पहुंच गए ह पिछले 24 घंटों में देहरादून जिले में 03 तथा हरिद्वार में 04 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.02 प्रतिशत पर पहुंच चुका है।

Parvatanchal