सनसनी: कनाडा में पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, अमेरिकी बॉर्डर के पास मिली लाश; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

सनसनी: कनाडा में पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या, अमेरिकी बॉर्डर के पास मिली लाश; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात
Spread the love

सरे। कनाडा में पंजाबी समुदाय के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। सरे शहर में एक प्रमुख पंजाबी बिजनेसमैन बिंदर गरचा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गरचा वहां मशहूर ‘स्टूडियो-12Ó और एक क्लब के मालिक थे। इस वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हत्या से जुड़ा अहम सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया है।
अमेरिकी बॉर्डर के पास मारी गई गोली
कनाडा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बुधवार को हुई। बिंदर गरचा को 176 स्ट्रीट, 35 एवेन्यू के पास गोली मारी गई। हालांकि उनका घर सरे सिटी में है, लेकिन वारदात को एक फार्म हाउस के पास अंजाम दिया गया। जिस जगह गोलीबारी हुई, वह सड़क आगे जाकर अमेरिकी सीमा से जुड़ती है। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर अब हमलावरों की पहचान और धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। फिलहाल हत्या की असल वजह और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है, यह साफ नहीं हो पाया है।
तरनतारन के रहने वाले थे गरचा, कई बिजनेस के थे मालिक
48 वर्षीय बिंदर गरचा मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले के गांव मूलो बेदियां के निवासी थे और कई साल पहले परिवार समेत कनाडा शिफ्ट हो गए थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। गरचा सरे में एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते थे। वे ‘स्टूडियो-12Ó के अलावा इमिग्रेशन सर्विस, एक क्लब और लिमोजिन कंपनी के भी मालिक थे।

Parvatanchal